25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पंचायत की लापरवाही : कुएं की मुंडेर धंसने से चार लोगों की मौत,20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

विदिशा I गुरुवार रात 9:00 बजे के दरमियान विदिशा में धंसने से कई लोग कुएं में गिर गए थे बचाव दल ने अब तक 20 लोगों को निकाल लिया है चार लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कुएं में कई लोग होने की संभावना है।बताया जाता है कि रात में जिस ट्रैक्टर के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहा था वह भी कुएं में गिर गया इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत की लापरवाही सामने आ रही है।

गुरुवार को जिले के गंज बासौदा के लाल पठार गांव में शाम 6:00 बजे के दरमियान एक 13 वर्षीय बालक रवि अहिरवार कुएं में गिर गया था। जिसकी जानकारी लगते ही गांव वाले बच्चे को निकालने के लिए कुए पर पहुंचे। तभी अचानक कुएं की मुंडेर धंस गई जिससे कई लोग कुएं में गिर गए।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक दल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस बचाव कार्य में जेसीबी एवं ट्रैक्टर को लगाया गया। तभी ट्रैक्टर भी मलबे में गिर गया इस घटना में अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वही चार लोगों की मौत हो चुकी है।

लाल पठार गांव की आबादी लगभग 7 हजार बताई जा रही है। जिस कुएं की मुंडेर धंसी वह सार्वजनिक कुंआ था। इसी कुए से गांव वाले पानी पीते थे, इसकी मरम्मत के लिए गांव वालों ने पंचायत से मांग की थी किंतु पंचायत ने अनदेखी कर दी तभी इतना बड़ा हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भोपाल से विदिशा के लिए रवाना कर दिया है। वहीं अधिकारियों को स्थिति संभालने के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम लगाने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

नकली बम रखकर देश-प्रदेश में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

हाईकोर्ट ने की ओबीसी आरक्षण मामले में आखिरी सुनवाई, सुनाया अंतिम आदेश..

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेसवार्ता के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!