25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

आतंकी हाफिज सईद को पाक कोर्ट ने दो मामलों में सुनाई 31 साल की सजा

पाकिस्तान की एंटी टेरर कोर्ट ने आतंकी सरगना हाफिज मुहम्मद सईद को 31 साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने हाफिज सईद की सारी संपत्ति को जब्त करने का निर्देश देते हुए 3 लाख 40 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

आपको बता दें कि यह मामला पाकिस्तान की सीआईडी ने हाफिज और अन्य के खिलाफ दर्ज किए थे। काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने जुलाई 2019 में लाहौर से गुजरांवाला जाते समय गिरफ्तार किया गया था। सईद का जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा का चीफ है इसका सरगना अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है. वह भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए नफरत फैलाता रहता है।

गौरतलब है कि हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है, यूएसए ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम भी रखा है। साल 2008 के मुंबई हमलों का जिम्मेदार है। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे। फरवरी 2020 में भी हाफिज सईद को एंटी टेरर कोर्ट ने टेरर फंडिंग के मामले में 15 साल जेल की सजा सुनाई थी। 71 साल का हाफिज सईद इन दिनों पाकिस्तान की एक जेल में बंद बताया जाता है।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पीछे से किसी ने किया हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

आतंकी आकाओं पर इमरान सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई के बगैर भारत-पाक वार्ता बहाली असंभव -दिग्विजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!