27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश माँ ने गेम की लत छुड़ाने के लिए रिचार्ज नहीं कराया तो बच्चे ने दुनिया ही छोड़ दी

भोपाल में लगातार नाबालिग बच्चे कभी मोबाइल में गेम खेलने की जिद को लेकर तो कभी प्यार के चक्कर में पड़के अपनी जान दे रहे है| ऑनलाइन गेम की लत कितनी भयानक हो सकती हैं इसका एक मामला भोपाल में देखने को मिला जहां ऑनलाइन गेम की लत को छुड़वाने के लिए मां ने सिर्फ रिचार्ज नहीं करवाया 16 साल के नाबालिग बच्चे ने नाराज होकर माँ की ही साडी से फांसी लगा ली । नाबालिक का 8 दिन से इलाज चला, लेकिन बुधवार रात वह जिंदगी से हार गया।

बाणगंगा में रहने वाले 16 साल के विनय रजक ने 6 जुलाई को घर में मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वह मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलता था। दिन भर उसी में लगा रहता था। रिचार्ज खत्म होने के कारण उसने मां से फोन रिचार्ज करने को कहा। मां ने उसकी लत छुड़ाने के लिए फोन को रिचार्ज कराने से मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगी ली थी। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। नाबालिक की मां ने बताया कि विनय के ऑनलाइन गेम से दूरी बनाने के लिए मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाया था।इलाज के दौरान बुधवार की रात विनय ने दम तोड़ दिया।

उज्जैन जिले के नागदा में भी हुई थी घटना

गौरतलब है कि इसी सप्ताह नागदा में भी इसी प्रकार का इसी प्रकार की घटना सामने आई थी इसमें भी मोबाइल व ऑनलाइन गेमिंग के कारण एक दोस्त ने 5 हजार के गेम रिचार्ज नहीं करवाने पर 11वीं के छात्र की हत्या कर दी थी।

Related posts

देश में दो कॉमेडी शो चल रहे हैं एक टीवी में, कॉमेडी विथ कपिल और दूसरा मोबाइल में कॉमेडी विथ राहुल! उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, BJP सांसद की संस्था ने की शिकायत

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने कहा online shopping में सावधान रहें, ठग बैठे हैं आपके इंतजार में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!