24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

लव जिहाद : धर्म बदलकर आलम खां, आलम सिंह बन शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म,हैदराबाद से गिरफ्तार

रीवा शहर की चोरहटा पुलिस को लव जिहाद के आरोपी ठेकेदार को हैदराबाद से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बताया गया कि शहर से लगी मगुरिहाई स्थित नर्सरी में काम करने वाली युवती से धर्म बदलकर शादी का झांसा देते हुए हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया था।जिसकी शिकायत पीड़िता ने चोरहटा थाने में दर्ज कराई थी।

बता दें कि आरोपी आलम खां 30 जून को युवती को लेकर हैदराबाद चला गया था। जहां उसने कई दिनों तक बलात्कार किया। उसके हाव भाव से खोजबीन करने पर उसके धर्म के बारे में खुलासा हुआ था। पीड़िता आरोपी का स्थाई पता कानपुर और वर्तमान पता रीवा का अमिरती गांव जानती थी। जबकि आरोपी मूल रूप से यूपी के उन्नाव का रहना वाला है।

चोरहटा थाने एक युवती दुष्कर्म की शिकायत करने पहुंची थी। उसने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नर्सरी में काम कराने वाला ठेकेदार शादी का झांसा देते हुए हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया था। जब उसके धर्म के बारे में जानकारी मिली तो वह जान बचाकर हैदराबाद से भाग कर थाने आई है। जहां महिला अधिकारियों ने बयान लेने के बाद पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया था। इसके बाद आलम सिंह बनकर प्रेम प्रसंग करने वाले आरोपी आलम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन) एससीएसटी की धारा 3 (2) (व्ही) एवं लव जिहाद की धारा 3/5 का अपराध दर्ज किया था।

साइबर सेल की मदद से चोरहटा पुलिस को पता चला था कि आरोपी यूपी के उन्नाव का रहने वाला है। वह इन दिनों हैदराबाद में फरारी काट रहा है। ऐसे में लोकल पुलिस की मदद से आरोपी की लोकेशन हैदराबाद मिलने पर एक टीम भेजी गई थी। जिसने बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार कर रीवा लाई थी। फिर थाने में आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया था।पुलिस की मानें तो आलम खां को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।

Related posts

बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6516 नए पॉजिटिव, इन जिलों में ज्यादा केस, 9 की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में दो बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की धुनाई,वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!