24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

फेसबुक फ्रेंड से दुष्कर्म : फेसबुक पर युवती से की दोस्ती,भाभी के घर में ले जाकर किया दुष्कर्म

रीवा में फेसबुक फ्रेंड से रेप का मामला सामने आया है।आरोपी ने पहले युवती से फ्रेंडशिप की। इसके बाद प्यार का इजहार किया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। युवती उसके चक्कर में फंस गई। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर भाभी की गैर मौजूदगी में अपने घर ले जाकर युवती से रेप करता रहा। बाद में शादी से साफ इंकार कर इंदौर चला गया।स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती बनाई। फिर उसे प्यार का नाटक रचा। युवती से शादी का वादा कर उसे विश्वास में लिया फिर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद में शादी से साफ इंकार कर इंदौर चला गया।

इस संबंध में पीड़ित ने रीवा के समान थाना में गत 12 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी युवक गोदरी थाना लौर क्षेत्र निवासी विमलेश मिश्र से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। फिर युवक ने मार्च 2020 में युवती को प्रपोज किया। उसके बाद वह उसे अक्सर अपनी भाभी के आजाद नगर स्थित घर ले जाया करता था। युवती ने पुलिस को बताया कि जब भाभी घर पर नहीं होती थी तब वह मुझे उस मकान पर ले जाया करता था। उसी मकान में विमलेश ने मेरे साथ दो बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। वह शादी का वादा कर रेप करता रहा। अब वह शादी से मुकर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर समान पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विमलेश मिश्रा की तलाश शुरू की थी।पीड़िता की शिकायत पर समान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की तो वह इंदौर में पाया गया। ऐसे में समान थाने की एक टीम बनाकर 12 जुलाई की शाम इंदौर भेजी गई। इंदौर में आरोपी की तलाश की गई तो पता चला कि वह सतना और रीवा की तरफ बस से जा रहा है। आनन फानन में इंदौर बस स्टैंड से 13 जुलाई की शाम आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। 14 जुलाई को आरोपी को समान थाने लगा गया, जिसको शाम को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

बलात्कार के आरोपी को 14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

लव मैरिज : चरित्र शंका में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!