
किसानों से जमीन की पावती बनवाने, नामांतरण करने एवं बटवारा करने की एवज में रिश्वत का खेल किस तरह चलता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक ही सप्ताह के दौरान दो रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़े। दोनों ही मामलों में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथ पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने नीमच में दारु गांव के पटवारी संतोष शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी ने न्यायालय में केस जितवाने, नामांतरण और पावती के बदले किसान से रिश्वत की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक पुरषोत्तम पाटीदार से जमीन के नामांतरण व पावती बनाने के लिए 40 हजार रुपये की डिमांड करने वाले पटवारी आरोपी संतोष शर्मा हल्का नं 2 नीमच को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फरियादी पुरुषोत्तम पाटीदार के द्वारा खेती किसानी की जमीन गुलाबचंद गायरी से खरीदी थी।
जमीन खरीदकर पुरुषोत्तम पाटीदार अपनी बहू संगीता पाटीदार के नामांतरण करना चाहता था। उक्त ज़मीन का केस तहसील न्यायालय में चल रहा था। इसी कार्रवाई में लगे फरियादी की मुलाकात इस दौरान पटवारी संतोष शर्मा से हुई आरोपी ने इसी दौरान फरियादी से रुपए की मांग की थी आज पुलिस ने लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया है।
