24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अब फर्जी खबरों पर लगेगी रोक : फर्जी सूचनाओं की रोकथाम के लिए शिवराज सरकार ने शुरू किया ‘फैक्टचेक पोर्टल’

जनसंपर्क विभाग ने गलत और भ्रामक खबरों पर रोक लगाने का फैसला किया। मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने गलत और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने और जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिये ‘फैक्टचेक’ पोर्टलशुरू किया है।इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि आधिकारिक फैक्टचेक पोर्टल सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और गलत सूचना पर रोक लगाने और जनता को प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मामले में सीएम शिवराज ने कहा कि कई बार योजना नीति और जनकल्याण के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में भ्रामक खबर चला दी जाती है। जिससे सरकार की छवि खराब होती है। ऐसी खबरों की सच्चाई को तत्काल आमजन के सामने लाने के लिए फैक्ट चेक पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है।

कैसे करे उपयोग

1.सबसे पहले वेबसाइट factcheck.mpinfo.org पर क्लिक करें।
2.पोर्टल पर submit for fact check ऑप्शन पर क्लिक करें।
3.अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें
4.ओटीपी सबमिट करें
5.जिस न्यूज़ की जानकारी जाननी है। उसके फोटो वीडियो अपलोड करें।
6.आधिकारिक रूप से न्यूज़ की सत्यता जाने।

पूर्व सीएम  कमलनाथ ने कसा तंज

पूर्व सीएम कमलनाथ ने तंज कसते हुए ट्विट किया कि जो सरकार दिनभर झूठ बोलती है, मौतों के आँकड़े छिपाती है, हवा-हवाई घोषणायें करती हैं। उसने फैक्ट चेक के लिये वेबसाइट लॉन्च की है।

Related posts

खंडवा में बदनाम हुआ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार की अधिमान्यता होगी खत्म

MP SIDHI NEWS TEAM

खाचरोद में छात्रा का शव कुएं में तैरता मिला, महिदपुर में युवक तालाब में डूबा

MP SIDHI NEWS TEAM

हत्या के आरोपी शराब ठेकेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!