24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना गाइडलाइन में हुआ बदलाव : शादी समारोह में 100 लोग,अंतिम यात्रा में 50 लोग हो सकते हैं सम्मिलित

 प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही आम लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत देने का सिलसिला चल रहा है लगातार कोरोना गाइड लाइन में बदलाव कर लोगो की मांगों को ध्यान में रखते हुए राहत प्रदान की जा रही है।देश में अब शादी समारोह के दौरान 100 लोग सम्मिलित हो पाएंगे वहीं अंतिम यात्रा में 50 लोग जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश के बाजारों को लेकर निर्णय हुआ है कि वह रात 10 बजे तक खोले जाएंगे। साथ ही सिनेमाघर 50% और रेस्टोरेंट 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे।

प्रदेश में आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। सिनेमाघर भी 50% क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे। सोमवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसे देखते हुए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है।

तीसरी लहर से सतर्क रहने की जरूरत-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण कम नहीं हो रहा है। अगस्त में केस बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। जिलों के प्रभारी मंत्री और अधिकारी सतर्कता और सक्रियता बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए जनता को प्रेरित किया जाए। कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान के लिए प्रदेश में जारी जीनोम सिक्वेंसिंग की जानकारी भी बैठक में दी गई।

Related posts

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, BJP सांसद की संस्था ने की शिकायत

MP SIDHI NEWS TEAM

6 साल से रुका है प्रमोशन, पुलिस विभाग की तर्ज पर पदोन्नति की मांग तेज

MP SIDHI NEWS TEAM

भारी विरोध और विवाद के बाद एक दिन पहले ही नियुक्त हुए तुषार पांचाल ने ओएसडी बनने से किया इंकार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!