29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के ये आईएएस हुए कोरोना पाजिटिव, सरकार अलर्ट

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की वापसी होती नजर आ रही है।शिवपुरी जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।वे होम आइसोलेशन में चले गए।ये दूसरा मौका है जब वे पॉजिटिव पाए गए है, इसके पहले वे पहली लहर में भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने दो दिन पहले खराब स्वास्थ्य होने के चलते उन्होंने कोविड टेस्ट के लिए सैंपल दिया था। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। कलेक्टर की जांच के साथ 36 लोगों की जांच शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजी गई थी जिसमें कलेक्ट सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वर्तमान में जिले में 7 एक्टिव केस है।

इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य  मोहम्मद सुलेमान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि प्रदेश के 52 में से 48 जिलों में कोरोना का एक भी प्रकरण नहीं है। भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर और मुरैना में मात्र एक-एक पॉजिटिव केस हैं। प्रदेश में पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर भारत के जिन राज्यों में तुलनात्मक रूप से प्रकरण अधिक हैं उन पर नजर रखी जाए और लोग जागरूक एवं सतर्क रहें। बैठक में कोविड की वैश्विक स्थिति तथा देश के अन्य राज्यों में संक्रमण की स्थिति की जानकारी का प्रेजेन्टेशन दिया गया।

Related posts

कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में 11 हजार से अधिक पॉजिटिव, एक्टिव केस 61 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

फैक्ट्री में तैयार हो रही थी नकली शहद, पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया अन्न उत्सव,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हितग्राहियों को वितरित हुआ निःशुल्क खाद्यान्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!