25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा जिला अध्यक्ष ने नियुक्त किए मण्डलों के प्रभारी

सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन की अनुशंसा पर जिले के सभी मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें रामपुर नैकिन बद्री मिश्रा, चुरहट अशोक पटेल, खड्डी विवेक कोल, पटपरा अनिल पांडे, सेमरिया सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा कुचवाही डॉ मनोज मिश्रा, सीधी देव कुमार सिंह चौहान, बरम बाबा अमित प्रधान, कुमारी पूजा सिंह कुसराम सिहावल अमलेश्वर चतुर्वेदी, बहरी रविचन्द सिंह परिहार सोनवर्षा अंजू पाठक, मझौली डा विक्रम सिंह चौहान, मडवास प्रमोद द्विवेदी, पोडी अखिलेश पांडे, कुश्मी लवकेश सिंह को बनाया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने संगठनात्मक कार्यों के बेहतर और कुशल प्रबंधन हेतु मंडलों के प्रभारी नियुक्त करते हुए यह आशा और विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का, संगठन को और उचाई तक ले जाने में निर्वहन करेंगे और मेरा बूथ सबसे मजबूत, मिशन को आगे बढाएगे ।

Related posts

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण रोकने लिए गाँव के दरवाजे करें बंद- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!