27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

आवासीय कॉलोनी बसाने की योजना निरस्त:जिला अस्पताल बिलौंजी के सामने अब बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम

सिंगरौली निगम ने बिलौंजी में जिला अस्पताल के सामने की जमीन पर आवासीय कालोनी बसाने की योजना को निरस्त कर दिया है। निगम की अब वहां व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम बनाने की योजना है।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह परिवर्तन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। आवासीय क्षेत्र के लिए शहर के बाहर स्थान देखा जाएगा। फिलहाल जिला अस्पताल के सामने स्थित करीब 15 एकड़ जमीन में तीन तरह से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

साथ ही बीच में इनडोर व आउटडोर खेलों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व राष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। नगर निगम के इस नए प्रस्ताव पर कलेक्टर ने भी बतौर प्रशासक अपनी मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि निगम की ओर से पूर्व में व्यावसायिक बिल्डिंग बनाने के साथ आवासीय प्लाट आवंटित करने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक आवास बनाने के लिए वहां 200 से अधिक प्लाट का आवंटन किया जाना था।

निगम के ओर से चिह्नित खाली पड़ी इस जमीन पर आवासीय प्लाट आवंटने की योजना पिछले तीन वर्षों से बनाई जा रही थी। तीन महीने पहले तक इस योजना को लेकर लेआउट डिजाइन सहित अन्य बिन्दुओं पर कार्य चल रहा था, लेकिन काम शुरू करने के ऐन वक्त पर योजना को निरस्त कर दिया गया। अब वहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा है।

पचौर में इंटरनेशनल स्टेडियम

सिंगरौली डीएम राजीव रंजन मीणा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में निगम द्वारा दूसरी खाली पड़ी शासकीय जमीनों को लेकर योजना तैयार की जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर सभी खाली पड़ी शासकीय जमीनों का उपयोग किया जाना है। निर्देश के अनुपालन में पचौर जेल व पुलिस लाइन के पास की जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसको लेकर अंतिम निर्णय हो सकेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश में हुई एक और उप चुनाव की घोषणा 17 अप्रैल को होगी वोटिंग….

MP SIDHI NEWS TEAM

कटनी में युवक-युवती के शव मिले, जहर की खाली डिब्बी मिलने से पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

MP SIDHI NEWS TEAM

शोले के रहीम चाचा जैसी हो गई है कांग्रेस- दुर्गा दास उईके सांसद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!