24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी-गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अगर सोनिया जी के बेटे की चिंता होगी तो वह काँग्रेस को वोट देगी,मुलायम जी के बेटे की चिंता होगी तो सपा को वोट देगी और उन्हे अपने बेटों की चिंता होगी तो वह भाजपा को वोट करेगी। यूपी की जागरूक जनता को अपने बेटों की चिंता है इसलिए वहाँ फिर भाजपा की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनना तय है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में भाजपा को छोड़कर कोई भी पार्टी मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ रही है।मुलायम जी अपने बेटे को सत्ता दिलाने के लिए चुनाव लड़ रहे है तो सोनिया गांधी अपने बेटे के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही है।

अजीत सिंह के बेटे के भविष्य के लिए रालोद चुनाव मैदान में है। यह सभी अपने बेटों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे है। केवल बीजेपी है जो सुशासन और विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है।कांग्रेस और सपा का कुशासन सभी ने देखा है इन सबके बेटे अगर सत्ता में आए तो यह तय है कि यूपी के बेटो का भविष्य यह बिगाड़ देंगे।इसलिए जनता इनके बेटो की चिंता करने की जगह अपने बेटों की चिंता करेगी और बीजेपी को वोट देगी।

पहले एक दूसरे के घर जाएं कांग्रेस के नेता

कांग्रेस के घर चलो. घर घर चलो अभियान के एक सवाल पर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अभियान वो काँग्रेस चला रही है जिनके नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के दूसरे नेता अरुण यादव के घर नही जाते,अरुण यादव कभी कमलनाथ के घर नही जाते,कमलनाथ कभी अजय सिंह के घर नही जाते ओर यह सब नेता अपने कार्यकर्ताओं के घर नही जाते ।ऐसे में समझा जा सकता है कि कांग्रेस के इस अभियान का क्या हश्र होने वाला है।

Related posts

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला : CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द , सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टाले, इस पर फैसला 1 जून को

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले सहकारिता संस्था के प्रबंधक को STF ने गिरफ्तार किया

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल, कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर खड़ी है पार्टी – शरदेन्दु  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!