32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
खेतीमध्यप्रदेश

किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा की 7600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 49 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से प्रधानमंत्री फसल बीमा की 7600 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। मध्य प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन 2020 व रबी सीजन 2020-21 के दावों के भुगतान वितरण किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा दावों के भुगतान का मुख्य कार्यक्रम बेतूल में हुआ कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत बैतूल जिले के प्रसिद्ध ठाठिया नृत्य के साथ जनजाति कलाकारों के द्वारा किया गया।मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्यापूजन किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसान बेहद उत्साह के साथ पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महिला बाल विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि समेत अन्य विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद 312 करोड़ 88 लाख 31 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्याें का भूमिपूजन और 68 करोड़ 47 लाख 58 हजार रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं

किसानों को फसल बीमा की राशि का वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सबके सहयोग से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम हो रहा है। कृषि विभाग के द्वारा उनके नेतृत्व में कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पहले किसान हैं फिर मुख्यमंत्री हैं। मैं किसान पहले हूं, हमें किसानों का दर्द पता है। जब हम विपक्ष में थे तब किसानों के लिए लड़ाई लड़ते थे।आरबीसी में 100 रुपये की मदद भी नहीं मिलती थी। जब भाजपा आई तो आरबीसी में बदलाव किया तो अब लाखों की राशि मिलती है। फसल बीमा योजना बनाकर किसानों को मदद दी।

सरकार किसानों के साथ है

कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को सहायता देने में भी पीएम एवं सीएम सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। वह क्यों आई थी यह सबको पता है। दो लाख तक किसानों का कर्जा माफ, बेरोजगारों को हर माह भत्ता देने का झांसा दिया और सरकार बनाई लेकिन आज तक महिला समूह का न कर्ज माफ हुआ और न ही बुजुर्गों को पेंशन मिली।

सरकार बनते ही किसानों को लाभ पहुंचाया

कांग्रेस सरकार ने 15 माह में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। किसी किसान के खाते में राशि जमा नहीं हुई। जैसे ही शिवराज जी मुख्यमंत्री बने वैसे ही सात दिन में 2200 करोड़ का प्रीमियम जमा हुआ। पोर्टल दो बार खुलवाकर राशि जमा कराई। कांग्रेस ने एक और पाप किया था।बीमा की राशि का प्रीमियम कम कर दिया गया। इस बार ओले गिरे और फसल नष्ट हुई। मुख्यमंत्री ने कहा 72 घंटे में सर्वे करें। एक किसान को भी नुकसान हुआ तो क्षतिपूर्ति करें। सभी किसानों की मदद सरकार करेगी।

Related posts

सतना-रीवा में 30 मई तक शादी समारोह पर लगी रोक, 17 मई लॉकडाउन बढ़ाया गया,जबलपुर और सिंगरौली में 17 मई तक समारोहों पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार के आदेश की अवहेलना कर मध्यप्रदेश की सीमा में घुसी यात्री बस का ट्रक से भिड़ंत, 8 यात्री घायल…..

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिसकर्मी ने लात-घूंसों से की शख्स की पिटाई, लॉकडाउन तोड़ने का था आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!