20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

15 नग देशी पिस्टल के साथ अवैध देशी पिस्टल की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस को दो अलग- अलग जगहों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध हथियार की तस्करी करने की सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियारों का निर्माण एवं तस्करी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर थाना खकनार पुलिस द्वारा सूचना तंत्र मजबूत कर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सुचना मिली थी कि ग्राम पाचोरी निवासी समनसिंग (45 वर्ष ) अवैध हथियार लेकर अपनी मोटरसाइकल से पाचौरी जंगल से खकनार की तरफ जा रहा था तभी पुलिस ने दांतपहाड़ी पांगरी के बीच घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 12 नग हस्त निर्मित देशी पिस्टल बरामद की गई।

वहीं दूसरी सूचना पर पंजाब के दो व्यक्तियों द्वारा हथियार लेकर जाने का मामला सामने आया है जिन्हें पुलिस ने ग्राम पांगरी के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। मामले में ग्राम पलुर निवासी आरोपी निशान सिंग (26 वर्ष) से दो पिस्टल व आरोपी हरप्रीत (19 साल) से एक पिस्टल जप्त की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में तीनों आरोपियों से कुल 15 नग देशी हस्त निर्मित पिस्टल जप्त की गई है। वहीं मामले में तीनों आरोपियों पर धारा 25(1-A) आयुध अधिनियम के अंतर्गत केस पंजीबद्ध किए गए हैं।

Related posts

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत के बदले रेप : जमीन और मकान का नामांतरण करवाने की एवज में लूट ली इज्जत, FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!