28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

बड़ा हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोग छह लोगों की मौत हो गई। घटना आज सुबह लगभग आठ बजे की है।जिले के महुआ झाला इलाके में टैंक खोलने के लिए पानी की टंकी में उतरे युवक को करंट लग गया।  परिवार के सदस्यों ने जब उसे करंट के कारण तड़पते हुए देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़े। युवक को बचाने के प्रयास में युवक सहित परिवार के छह सदस्यों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

पानी के टैंक में फैला करंट

मामला छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महुआ झाला का है, जहां रहने वाले अहिरवार परिवार के लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है।महुआ झाला निवासी लक्ष्मण अहिरवार के यहां पानी का टैंक बना हुआ था। टैंक में अंधेरा रहता था, इसलिए पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी। जिससे की पानी निकालने में कोई दिक्कत नहीं आए। सुबह आठ बजे जब परिवार का एक युवक पानी निकालने के लिए टैंक खोलने का प्रयास कर रहा था कि तभी उसे करंट लग गया। परिवार के सदस्यों ने जब युवक को करंट से तड़पते देखा तो उन्होंने युवक को पकड़कर खींचने का प्रयास किया, जिससे बाकी सदस्य भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

इस घटना में लक्षमण अहिरवार पुत्र रमुआ उम्र 55 वर्ष ,शंकर अहिरवार पुत्र हल्ली अहिरवार उम्र 35 वर्ष, मिलन अहिरवार पुत्र हल्लू उम्र 25 वर्ष, नरेंद्र पुत्र जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष, रामप्रसाद पुत्र हल्ली अहिरवार उम्र 30 वर्ष,विजय पुत्र जगन अहिरवार उम्र 20 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सीएम ने शोक व्यक्त किया
वहीं, घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि छतरपुर के थाना बिजावर, महुआ झाला गांव में शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी खोदने के दौरान अहिरवार समुदाय के 6 लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

Related posts

राहत की खबर : मध्यप्रदेश में गुजर गया कोरोना का पीक-प्रोफेसर राजेश रंजन IIT कानपुर

MP SIDHI NEWS TEAM

अंग्रेजी राज का देशी संस्करण है बुलडोजर मामा,जनता पूछ रही है कि रॉलेट एक्ट दोबारा कब लागू हो गया,बेगुनाह प्रताड़ित परिवारों का फिर से मकान बनाये सरकार-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!