पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी रोड पर स्थित स्मार्ट पार्क में पारिजात का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण बचाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संकल्प से ही सिद्धि प्राप्त होती है और यह सिद्धि पर्यावरण बचाने की है।
पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हमारा प्रयास जारी है और सब से यही अपील है कि अपने जीवन के शुभ अवसर पर पौधे जरूर लगाएं।




