28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कल शाम साढ़े पांच से 6 बजे होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार

केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार बुधवार को हो सकता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 53 है, जिसे बढ़ाकर 81 किया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट में होने जा रहा ये विस्तार आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की कैबिनेट में कल शाम यानी बुधवार को साढ़े पांच से 6 बजे तक विस्तार हो जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट में बड़े बदलाव की संभावनाएं प्रबल हैं। कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया के बीच दिल्ली में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सर्बानंद सोनोवाल भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बिहार से जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी दिल्ली पहुंचे हैं। लेकिन आरसीपी सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वो यहां चर्चा करने के लिए आए हैं, शपथ लेने के लिए नहीं आए हैं।

👉👉👉’चौहान बस कंडक्टर हत्या काण्ड के आरोपी को कुशमी पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया सलाखों के पीछे

खबर है कि कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नेताओं को दिल्ली बुलाया जा रहा है। दिल्ली पहुंचने वाले नेताओं में पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नारायण राणे शामिल हैं। इसी के साथ अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी राजधानी बुलाया गया है।

👉👉👉 जियावन पुलिस ने छः वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

तमाम नेताओं के बीच अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने में सिंधिया ने अहम भूमिका निभाई है, उन्हें पीएम के मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इसके अलावा यूपी से बीजेपी नेता सकलदीप राजभर और लखीमपुर खीरी से सांसद अजय मिश्रा भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

👉👉👉 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फीस

अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर वरुण गांधी को भी केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यूपी के कोटे से वरुण को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल क‍िया जा सकता है।

कई मंत्रियों पर है एक से अधिक पोर्टफोलियो

कैबिनेट विस्तार का एक बड़ा कारण ये भी है कि मोदी सरकार में इस वक्त कई मंत्री ऐसे हैं, जिनके पास एक से अधिक मंत्रालय है।पीयूष गोयल, हरदीप पुरी समेत कई मंत्रियों का नाम इसमें शामिल है। ऐसे में अगर 20 से अधिक मंत्रियों को कैबिनेट विस्तार के जरिए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, तो अतिरिक्त प्रभार वाले मंत्रियों पर से बोझ भी कम होगा।

👉👉👉 सीबीएसई : सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के लिए नई असेसमेंट स्कीम का ऐलान किया, अब साल में 2 बार होंगी परीक्षाएं

मंत्री बनने की लिस्ट में किसका नाम आगे?

•    ज्योतिरादित्य सिंधिया
•    सर्वानंद सोनोवाल 
•    नारायण राणे
•    शांतनु ठाकुर
•    पशुपति पारस 
•    सुशील मोदी
•    राजीव रंजन
•    संतोष कुशवाहा
•    अनुप्रिया पटेल
•    वरुण गांधी
•    प्रवीण निषाद

सहयोगी दलों को मिल सकती है तवज्जो?

•    जनता दल (यूनाइटेड) – बिहार
•    लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) – बिहार
•    अपना दल – उत्तर प्रदेश

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व भी इस विस्तार में बढ़ सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा की सहयोगियों जदयू और अपना दल (एस) को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। आरपीआई नेता राम दास आठवले इकलौते ऐसे गैर भाजपाई नेता हैं जो नरेंद्र मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल हैं।

👉👉👉 हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का पिछले साल निधन हो गया था और ऐसे में सबकी नजरें इस ओर हैं कि उनके भाई पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया जाता है या नहीं। उल्लेखनीय है कि लोजपा इन दिनों पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान की अगुवाई वाले दो गुटों में बंटी हुई है।

Related posts

क्या कमलनाथ होंगे कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष ? कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

कलेक्टर ने युवक को सरेआम मारा थप्पड़, तोड़ा मोबाइल,कलेक्टर ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

केंद्र सरकार ने रद्द की सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण रद्द की,छात्रों में खुशी की लहर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!