
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से जारी स्पेशल असेसमेंट स्कीम के अनुसार, इस सत्र में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस संबंध में सिलेस इस महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा।
सीबीएसई ने कहा कि उसका नया शैक्षणिक सत्र प्रत्येक सत्र में पाठ्यक्रम के 50 प्रतिशत के साथ दो टर्म में विभाजित किया जाएगा। पहले टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में और दूसरे टर्म के लिए परीक्षा मार्च-अप्रैल में होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह भी घोषणा की कि वह 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अपने पाठ्यक्रम को अधिक तर्कसंगत करेगा।
