28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फीस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हम तीसरी लहर की संभावनाओं के कारण स्कूल खोलने का फैसला नहीं ले रहे हैं। ट्यूशन फीस इस साल बढ़ाई नहीं जाएगी, यह मेरे निर्देश हैं। तीसरी लहर की संभावना खत्म हुई तो हम स्कूल खोलने पर विचार करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमने गरीबों और किसानों के खातों में पैसे डालने का क्रम जारी रखा। कठिनाइयाँ अनेक थीं लेकिन हमने रास्ता निकाला। आज भी हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिमाह एक लाख रोज़गार के अवसर सृजित करना हमारा लक्ष्य है।हम अस्पतालों में 75,000 बिस्तर तैयार रख रहे हैं। बच्चों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए जा रहे हैं। मैं क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से निवेदन करता हूँ कि आप अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाएँ देखें।हम ज़रूरी दवाइयाँ का स्टॉक करके रख रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो रहे हैं।ऑक्सीजन टैंकर्स की व्यवस्था भी की जा रही है।आपका सहयोग भी हमें दूसरी ओर चाहिए।

Related posts

जबलपुर से कटनी खदान में ले जाकर झोपड़ी में बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

खेती को लाभ का धंधा बनाने की तैयारी में सरकार, जल्द ही लाने जा रही है मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!