18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

स्वास्थ्य स्वयं सेवक ग्राम केंद्र तक सत प्रतिशत वैक्सीनेशन करें सुनिश्चित -जिलाध्यक्ष इंद्रशरण

जिलें में जारी है बैठकों का दौर 

सीधी। कोरोना वैक्सीनेशन, रोकथाम एवं नियंत्रण व देखभाल के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर जिला एवं बूथ केंद्र तक बनाई गई स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की समितियों की बैठक मंडल सह भाजपा जिलाध्यक्ष इधर शरण सिंह चौहान की अगुवाई में विभिन्न मंडलों में संपन्न हो रही है। 

सेमरिया मंडल की बैठक स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की अध्यक्षता तथा जिला मंत्री एवं प्रभारी अमित प्रधान की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। स्वास्थ स्वयंसेवकों की टीम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ स्वयंसेवक ग्राम केंद्र के प्रतेक बूथों तक योग्य व्यक्तियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। साथ ही कोरोना महामारी के रोकथाम संबंधी जानकारी घर-घर दे ताकि संभावित कोविड 19 की लहरों से आसानी से निपटा जा सकें। सरकार अपना कार्य शासन प्रशासन स्तर पर कर रही है। हमें उनका सहयोग करते हुए इस कार्य को पूर्णता की ओर ले जाना है। विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम जाल को भी समाप्त करना है। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यता डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर जन्म दिवस 6 जुलाई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की श्रंखला पार्टी चला रही है। बैठक के प्रभारी अमित प्रधान स्वास्थ स्वयंसेवकों के कार्य एवं कार्यक्रम को विस्तार से बताया। समिति के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डा बिक्रम सिंह चौहान है। बैठक के आरम्भ में भारत माता पूजा एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । कु मुस्कान सिंह ने ओजस्वी गीत प्रस्तुत किया । बैठक का संचालन मंडल के मंत्री सतीश सिंह चौहान, आभार मनीष कुमार शर्मा ने किया। 

बैठक में प्रमुख रुप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, अजीत सिंह चंदेल लल्ला, अमरकांत सिंह, डॉ संदीप द्विवेदी, कुमारी ज्योति मिश्रा,  रामायण तिवारी, बृजलाल, शिवेंद्र पांडे, हरित द्विवेदी, रोशन लाल सिंह, राम लाल साहू, ऋषि कुमार सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, नीरज गुप्ता, जितेंद्र पांडे, संदीप मिश्रा, कु  शिवानी सिंह, कु मुस्कान सिंह, सुमन साकेत, देवेश मिश्रा, लोचन मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, पवन कुमार सिंह, विनय पांडे, अनुप मिश्रा, संजय सोनी, राघवेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे। रामपुर में बद्री मिश्रा, चुरहट अशोक पटेल, खड्डी विवेक कोल,  पटपरा अनिल पांडे, कुसमी डॉ मनोज मिश्रा, सीधी नगर सुधीर शुक्ला, बरमबाबा कु पूजा सिंह कुसराम, सोनवर्षा सिहावल अमलेश्वर चतुर्वेदी, बहरी अंजू पाठक, मझौली पोडी लवकेश सिंह, मडवास डॉ यू के श्रीवास्तव, कुसमी अखिलेश पांडे बैठक के प्रभारी है।

Related posts

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 22 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

जनजातीय गौरव दिवस की जोरदार तैयारियां कर रही है भाजपा – कुंवर सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!