25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

03 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीधी : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 3 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी दिनेश कोल पिता छोटेलाल कोल उम्र 25 वर्ष निवासी उकरहा थाना कमर्जी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आरोपी पर वर्ष 2018 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया। कोतवाली पुलिस उक्त आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी। आज दिनांक को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक सुनील बागरी , प्रभात चंदेल तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

शादी में भीड जुटाने पर एसडीएम ने काटा चालान, बारातियों की पत्थरबाजी में जवान घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

बैढ़न से सतना जा रही पुरुषवानी बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल….

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश: बक्सवाहा के जंगलों में पेड़ों की कटाई रोकने की मांग, पर्यावरण संगठन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!