28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

कॉलेज छात्रा को रास्ते से उठाया, अश्लील वीडियो बनाकर बार-बार किया गैंगरेप

अलवर में 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलेज के रास्ते अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसी का डर दिखाकर उसके साथ 2 साल से बार-बार रेप किया गया। 

राजस्थान के अलवर जिले में बहुचर्चित थानागाजी गैंगरेप जैसी ही एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। इसी के साथ अलवर जिला एकबार फिर शर्मसार हुआ है। जिले के मालाखेड़ा थाने में एक 22 वर्ष की लड़की ने मामला दर्ज करवाया है। डेढ़ से दो साल पहले उसके साथ 3- 4 लोगों ने गैंगरेप किया गया और उसका वीडियो बना लिया गया था। इसके बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों की धमकियों से डरी सहमी पीड़िता खुद पर हुये अत्याचार को लेकर अब तक चुप बैठी थी।

पुलिस का दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 25 जून को गौतम सैनी (राजगढ़) की ओर से वीडियो देकर उससे मिलने का दबाव बनाया गया। जब लड़की नहीं मिली तो 27 जून को आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने 28 जून को गैंगरेप का मामला मालाखेड़ा थाने में दर्ज कराया है। आरोपियों की ओर से 15 जून को पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। उसके बाद से अनेक लोग उसे बार-बार फोन कर ब्लैकमेल करने लगे।

डेढ़ से 2 साल पहले गैंगरेप करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत दी है। मालाखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया। गुरुवार को पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाये हैं। पुलिस ने गैंगरेप के 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पीड़िता ने बताया कि वह गोरिदेव कॉलेज की परीक्षा देने आई थी, तभी एसएमडी चौराहे पर विकास उर्फ विक्की चौधरी निवासी निठारी, भुरू सिंह जाट निवासी हल्दीना ने किडनैप किया। और वहां से किडनैप कर चिकानी रोड स्थित एमआईए क्षेत्र में लेकर गए। वहां चौकीदार उनके साथ मिला हुआ था। जहां ले जाकर उसे कुछ पिलाकर गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने बताया कि विकास चौधरी, भूरु सिंह जाट, दीपक चौधरी के खिलाफ मई 2019 में मालाखेड़ा थाने में भी शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही पुलिस ने नहीं की। और उन्होंने बार-बार उसका गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ आये विकास और उसके दोस्त उसको अलवर लेकर आये और उसके बाद एमआईए और अन्य जगहों पर लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि यह घटना अप्रैल 2019 की है।

पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण अमित सिंह ने बताया कि एक 22 साल की युवती ने मालाखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है कि करीब 2 साल पहले उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने धारा 366, 376 डी, 384, 506 आईपीसी 67a 67बी आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता को मंडल अध्यक्ष के दायित्व एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के किया गया मुक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की बड़ी कामयाबी-संजय सिंह हत्याकाण्ड के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार, मामले की जांच अभी भी जारी…

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!