25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

दायित्व बोध के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए जनता का जीते दिल -प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु 

                                       टीम पार्टी की आकांक्षाओं पर उतरेगी खरी - इंद्र शरण

सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। 

प्रदेश महामंत्री तिवारी ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि आप सभी टीम भावना से पार्टी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को करें। जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अपने दायित्व एवं जिम्मेदारियों की जानकारी हासिल करते हुए, अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व को कार्यकर्ताओं के लिए आदर एवं प्रेरणा युक्त बनाएं और जनता जनार्दन का जीते दिल। जिलाध्यक्ष सिंह ने सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी टीम बनाई है ।अपनी ऊर्जा का उपयोग जनता के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए करें। जनता की लाखों आंखें आपको ताक रही है। चुरहट विधायक तिवारी ने यह उम्मीद की हैं  कि यह टीम प्रदेश में जिले का नाम रोशन करते हुए आगामी सभी चुनावों में विजय श्री प्राप्त करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि विंध्य की राजनीति के गौरव और सिरमौर, जिनकी अगुवाई में समूचा विंध्य प्रदेश प्रगति और उन्नति की नई -नई इबारत गढ रहा है ,ऐसे हमारे शानदार नेता प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक तिवारी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से यह पूरी टीम पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए, नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। पदाधिकारी पार्टी की आकांक्षा पर खरे उतरेंगे। प्रदेश महामंत्री व चुरहट विधायक तिवारी का मार्गदर्शन हमारे लिए पाथेय होगा । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अन्जू पाठक, रविचन्द्र सिंह परिहार, अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, महामंत्री विवेक कोल, डा मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, कु पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, कार्यालय मंत्री रमेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे उपस्थित रहे। इसके पूर्व प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी ने पदाधिकारियों का व्यापक परिचय प्राप्त किया ।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 11 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 8 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 149 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 290 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!