24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अस्पताल ले जाया गया

ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को ग्वालियर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान मंच से गिर पड़े। जिसमें उन्हें अंदरुनी चोट आई हैं। घटना के तुरंत बाद ऊर्जा मंत्री को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के ग्वालियर केंद्र के उदघाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री पहुंचे थे के दौरान मंच से गिरे ऊर्जा की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं।10 फुट चौड़ी मंच पर 25 लोग बैठे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश सरकार के मंत्री भरत सिंह कुशवाहा और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी मंच पर मौजूद थे। घटनास्थल पर मंत्री के मंच पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। साथ ही नेता और कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े।

प्रद्युम्न सिंह तोमर जब मंच से उतर रहे थे, इसी दौरान उनके पैर लड़खड़ा गए। गिरने के बाद उन्हें पहले घर ले जाया गाया। सीएमएचओ ने घर पहुंचकर उनकी जांच की। उन्हें घबराहट ज्यादा हो रही थी और अंदरूनी चोटें भी आई थीं। इसके चलते उन्हें लिंक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ऊर्जा मंत्री के ग्वालियर कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर संतुलन बिगड़ जाने के कारण मंच से नीचे गिर पड़े थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जिसमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सभी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आई है और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूर्णतः स्वस्थ हैं।

अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं ऊर्जा मंत्री
बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह कभी कचरा साफ करने नाली में उतर जाते हैं तो कभी खुद ही टॉयलेट साफ करते नजर आ जाते हैं। बीते दिनों वह खुद बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़कर उसे साफ करते नजर आए थे।

Related posts

प्रदेश में जल्द ही हो सकते है निकाय चुनाव,चुनाव की तैयारी शुरू, कई चरणों में होगी प्रक्रिया

MP SIDHI NEWS TEAM

घंटों एंबुलेंस के इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर मां के शव को लेकर गया बेटा

MP SIDHI NEWS TEAM

आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!