28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता को मंडल अध्यक्ष के दायित्व एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के किया गया मुक्त

विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल के अध्यक्ष कोमल गुप्ता पर सरई थाने मे संगीन मामले मे आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ था।आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के‌ पश्चात मंडल अध्यक्ष सरई द्वारा पार्टी की गरिमा को ध्यान मे रखते हुये जिला कार्यालय को अपने पद एवं‌ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित किया गया।

जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र गोयल द्वारा इस घटनाक्रम को संज्ञान मे रख कर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व से‌सहमति प्राप्त कर त्यागपत्र को स्वीकृति करते हुये मंडल अध्यक्ष सरई को पद एवं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर दिया गया है।

रेप पीड़िता ने कोर्ट में भी लिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष का नाम

सरई में अपहरण व गैंगरेप के मामले में सोमवार को जहां पीड़ित युवती का बयान देवसर में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया। वहीं एक आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी व भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता अभी भी फरार है।

हालांकि पुलिस उसकी तलाश जारी होने का दावा कर रही है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का दबाव माना जा रहा है। बता दें कि शादी से तीन पहले युवती का अपहरण कर बालाघाट ले जाया गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सरई पुलिस ने उसे बालाघाट से बरामद किया। मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है, लेकिन दूसरे आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। पार्टी की साख बचाने के लिए भाजपा के जिले के पदाधिकारी पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

पहले तो आरोपी है भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम काटने के लिए पुलिस से बात किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका तो फरार गिरफ्तारी नहीं करने भाजपा नेता का दबाव बनाया जा रहा है। जिसमें अभी तक वह सफल हैं। इधर पुलिस भी पेशोपेश में है। यदि आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की जाती है तो सत्ता पक्ष के नेताओं की नाराजगी झेलना पड़ेगा और गिरफ्तारी नहीं करते हैं कि विभाग की किरकिरी होगी। क्‍योंकि इस पूरे मामले को कांग्रेसियों ने गंभीरता से लिया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आरोपी मंडल अध्यक्ष पर दर्ज हैं कई अपराध
अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी भाजपा के सरई मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक बलवा सहित अन्य कई अपराध सरई थाने में दर्ज हैं। इसके बावजूद पार्टी की ओर से उसे बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।

युवती की शादी 30 जनवरी को होने वाली थी। 27 को धमेंन्द्र गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने उसका अपहरण कर लिया। होश में आई तो वह जबलपुर में थी। परिजनों ने सरई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, लोकेशन के जरिए पुलिस ने 21वें दिन युवती को बालाघाट से बरामद किया। पीड़िता ने धर्मेन्द्र गुप्ता और भाजपा नेता कोमल गुप्ता नाम लिया। दोनों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मामला दर्ज कर धर्मेन्द्र को जेल भेज दिया है।

Related posts

इसाई युवक ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, अब धर्म परिवर्तन के लिए डाल रहा दबाव

MP SIDHI NEWS TEAM

मादक पदार्थ गांजा की खेती करने का आरोपी 62 नग हरे पौधों के साथ गिरफ्तार, जमोडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

20 हजार रुपए में बेच रहे थे प्लाज्मा,टीआई ने कस्टमर बन कर की डील, अस्पताल जयारोग्य का वार्ड बॉय और ऑटो चालक गिरफ्तार,ICU का अटेंडर फरार …..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!