27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक का जन्म दर्शन कार्यक्रम जारी

विकसित सीधी और समर्थशाली मध्य प्रदेश के लिए कमल का बटन दबाए -रीती पाठक

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक का सघन जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। इस दौरान जनता जनार्दन का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पाठक को मिल रहा है।

सीधी विधानसभा के ग्राम पंचायत क्षेत्र अमरपुर में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार निकम्मी और पैसे का रोना रोने वाली सरकार है। कांग्रेस की मानसिकता सामंतवादी है, जिसने दलितो, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों का भरपूर शोषण किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में साढे तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

कांग्रेस आई तो बंद हो जाएंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी, आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास सभी योजनाएं 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन से कमल का बटन दबाने की अपील की और कहा कि एक भी वोट व्यर्थ नहीं करना है। सारे वोट विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को देते हुए, मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद, सीधी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 22 एवं 23, चमरदह, कुशियारी, बलियार, करौंदी, दुअरा खुर्द, कुवरी बाजार, सीधी वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर 13 और 10 में जनसंपर्क करते हुए नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और विजय श्री के लिए आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू, पुनीत नारायण शुक्ला, विनोद सिंह परिहार, दिवाकर सिंह, सरपंच दादू लाल, सरपंच भरत कोल, उमा तिवारी, योगेंद्र सिंह, समय राज गुप्ता, गोविंदा गौतम, नंदलाल पांडे सहित मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

अमरपुर शक्ति केंद्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर और ईश्वर की आराधना करते हुए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उपस्थित जन सुविधा से विजय श्री का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और रीती पाठक जिंदाबाद के नारे लगे।


Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 124 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 29 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज रिकॉर्ड 336 नए कोरोना संक्रमित मिले, 185 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन मोबाइल वैन चलाये -कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!