24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज 42 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 230 पार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखी जाएँ

मध्य प्रदेश में लाख सख्ती और नाइट कर्फ्यू के बावजूद कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज शनिवार 25 दिसंबर 2021 को 42  नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केस 230 के पार हो गई। राहत की बात ये है कि 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। संक्रमण दर 0.5 फीसदी और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा बना हुआ है।वही रोजाना 50 हजार से ज्यादा जांचे की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज शनिवार 42 नए केसों में इंदौर में 22, भोपाल में 12, उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा और खरगोन में 1-1 संक्रमित आए हैं।इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 233 पहुंच गई है। वही भोपाल में 68 तो इंदौर में 111 एक्टिव केस हैं।दिसंबर के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 24 दिनों में 470 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 187 और भोपाल में 176 मरीज शामिल हैं।प्रदेश में अबतक 7 लाख 93 हजार 648 कोरोना संक्रमित और 7 लाख 82 हजार 883 लोग ठीक हो चुके है। वहीं कोरोना के कारण 10 हजार 532 की मौत हो चुकी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखी जाएँ। तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भी पॉजीटिव केस 200 से ज्यादा हो गए हैं। कोरोना के केस पहले इंदौर और भोपाल में ही आ रहे थे, अब धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी केस आते जा रहे हैं। वर्तमान में 34 जिलों में एक्टिव केस नहीं है। आसपास के राज्य महाराष्ट्र और गुजरात में केसेस आ रहे हैं। पुराना अनुभव हमारे सामने है। लगभग सभी राज्यों में कोरोना के प्रकरण आ रहे हैं।

सीएम शिवराज ने निर्देश दिए है कि कोरोना टेस्ट का लक्ष्य बढ़ायें। अमेरिका, इंग्लैंड में बहुत ज्यादा केस आ रहे हैं। यह मानकर चले कि ओमिक्रान हमारे यहाँ आ गया है। प्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके नागरिक ही जिम, सिनेमा हॉल एवं अन्य स्थानों पर जा सकेंगे। आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कोविड केयर सेंटर को फिर से चिन्हित करें। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 31 मार्च तक अनुबंध बढ़ाया गया है। पीएसए संयंत्र के लिए तकनीशियन की व्यवस्था रखें। सभी जिलों में प्लानिंग रिपोर्ट बना लें। मैपिंग कर प्रायवेट और शासकीय अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था को देखें।

Related posts

दहेज के लिए पीटा, एक महीने घर में रखा कैद, बच्ची को छीना और बोल दिया तीन तलाक, महिला ने किया केस

MP SIDHI NEWS TEAM

संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें,लड़ाई अभी लंबी है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे दाखिले, यहां पढ़िए डिटेल्स

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!