29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश में जमकर फल-फूल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा,पिता की डिग्री पर कोरोना का इलाज करता मिला बेटा, पेड़ के नीचे ड्रिप लगाकर चढ़ा रहा सलाइन

पूरे देश के साथ साथ प्रदेश भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है लोग करोना की वजह से जानें गवां रहे हैं। हद तो तब होती है जब इस करोना जैसी घातक बीमारियों में गांव के नीम-हकीम झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के विदिशा के नटेरन ब्लाक के ग्राम वर्धा में एक बिना डिग्री का झोलाछाप डॉक्टर खेत में खुलेआम पेड़ों के नीचे मरीजों को ड्रिप लगाकर इलाज कर रहा है । इस कोरोना महामारी काल में झोलाछाप डॉक्टरों की जमकर चांदी हो रही है। ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा जमकर फलफूल रहा है। वही जब यह मामला बीएमओ के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने सीएमएचओ को लिखकर कार्यवाही करवाएंगे कहकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया।

डॉक्टर अब्दुल करीम खान

मध्य प्रदेश के विदिशा के नटेरन ब्लॉक के ग्राम वर्धा में जहां खुला आसमान है, जहां खेतों में पेड़ खड़े हुए हैं, वहां छोटे-छोटे पलंग डालकर झोलाछाप डॉक्टर धड़ल्ले सेमरीजों का इलाज कर रहे हैं। जिन दवाइयों को कम टेंपरेचर में रखना चाहिए, उन दवाइयों को झोलाछाप डॉक्टर लोहे की टीन के नीचे एक कबाड़खाने जैसे कमरे में रखे हुए हैं। इसके बावजूद भी जिला स्वास्थ्य अमले की निगाहें इसे नहीं देख पा रहे हैं। इस बारे में डॉक्टर अब्दुल करीम खान ने बेशर्मी के साथ खुद कहा क‍ि हमारे पिताजी के पास डिग्री है और उसी डिग्री से हम इनका इलाज कर रहे हैं। इन लोगों को कमजोरी है तो ड्रिप चढ़ा देते हैं। वह खुद कह रहे हैं क‍ि थोड़ा बहुत कोरोना का इलाज भी कर देते हैं।

यह भी पढ़े- ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

कमाल यह भी है क‍ि कितने सारे मरीजों का इलाज खुले आसमान के नीचे चल रहा है। लेकिन जिला सीएमएचओ या जिला स्वास्थ्य प्रबंधन को इसकी जानकारी भी नहीं है। यह भी अपने आप में कमाल है प्रश्न उठता है कि किसकी मेहरबानी से यह सब धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। नटेरन ब्लॉक की डॉग मेडिकल ऑफिसर नीतू राय के पक्ष को सुनिए जिनके कंधों पर पूरे ब्लॉक के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जिम्मा है, लेकिन उन्हें भी आज तक यह दिखाई नहीं दिया। जब वीडियो उनके संज्ञान में लाया गया तो कहती हैं क‍ि हम पता लगाएंगे, सीएमएचओ को लिखेंगे और एक टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे।गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल में आदमी जीवन और मौत के बीच बमुश्किल अपनी जिंदगी बचा पा रहा है।ऐसे में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से इनकी जिंदगी पर खतरा बना हुआ है।

Related posts

जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, ऐसे तैयार होगा रिजल्ट, ऑनलाइन मिलेगी अंकसूची

MP SIDHI NEWS TEAM

साइकिल सवार को बचाने में सड़क से उतरी बस, 15 यात्री घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!