29.4 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

रीवा शहर को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पति को नौकरी दिलाने के एवज में ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से संबंध बनाए।कई महीनों तक जब महिला के पति को नौकरी नहीं मिली।तब पीड़िता महिला थाने पहुंची।कई दिनों से आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। डर से पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। जहां महिला थाना प्रभारी की विवेचना को आधार बनाकर सिविल लाइन थाने में रेप और आईटी एक्ट की धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया।विवेचना के बाद गुरुवार को सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़िता का दावा है कि रतहरा में ट्रांसपोर्ट संचालित करने वाला आरोपी कई महीनों से परेशान कर रह था। वह चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया था। ऐसे में वह ब्लैक मेल कर रहा था। साथ ही कुछ लोगों को वीडियो वायरल कर लगातार दुष्कर्म का दबाव बना रहा था।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक ओंकार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ट्रांसपोर्टर त्रंबक त्रिपाठी निवासी रतहरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 450, 354, 67 एआईपीएस के तह​त एफआईआर कामय कर महिला थाने भेज दिया गया है।

Related posts

पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा मंडल अध्यक्ष सरई कोमल गुप्ता को मंडल अध्यक्ष के दायित्व एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के किया गया मुक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

बाइक से टक्कर के बाद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!