20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरुरी काम,देखें पूरी लिस्ट

अगर आपको अगले महीने (जुलाई) बैंक से जुड़ा कोई काम है। तो यह खबर आपको पढ़ना बेहद जरूरी है। जुलाई महिना शुरु होने में अभी 6 दिन बाकी है, इसके पहले बैंक से संंबंधित कोई काम हो तो जल्द निपटा लें क्योंकि जुलाई में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। जुलाई महिने में शासकीय अवकाश के साथ शनिवार रविवार को जोड़कर 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है, हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन ट्रांसफर जारी रहेगा, लेकिन बैंक बंद होने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है।वही चेक वगैरह के काम भी प्रभावित हो सकते है। ऐसे में लोगों को बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी करती है। इसमें प्रदेशों की बैंक छुट्टियों का जिक्र होता है।

जुलाई 2021 में बैंक कर्मचारियों को त्योहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही 6 अवकाश शनिवार (2) और रविवार (4) के होंगे। ऐसे में कुल मिलाकर 15 दिन बैंकों में ताला रहेगा। हालांकि 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी, सभी जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे।जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। आइए जानते हैं जुलाई में बैंक कब रहेंगे बंद।

जुलाई में कब कब बंद रहेंगे बैंक

  • 4 जुलाई 2021 – रविवार
  • 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई 2021 – रविवार
  • 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
  • 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
  • 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
  • 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
  • 18 जुलाई 2021 – रविवार
  • 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
  • 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
  • 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)
  • 24 जुलाई 2021 – चौथा शनिवार
  • 25 जुलाई 2021 – रविवार
  • 31 जुलाई 2021- शनिवार – केर पूजा (अगरतला)

Related posts

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

हमें देश को लॉकडाउन से है बचाना, लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें राज्य-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!