27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में मिली युवक की क्षत विक्षत लाश,धारदार ​हथियार से हत्या की आशंका,इलाके में फैली सनसनी

रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में युवक की क्षत विक्षत लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पता चला है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचल कर की गई है। साथ ही युवक के शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था। तुंरत वारदात की सूचना सोहागी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागी थाना के पहाड़ से लगे ग्राम झिरिया में स्थित अड़गड़नाथ भगवान मंदिर के रास्ते में युवक की लाश कुछ लोगों ने देखी। जिसकी सूचना सोहागी थाना पुलिस को दी गई। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।

घटनास्थल के निरीक्षण में फॉरेंसिक टीम को बका, चप्पल, सफेद गमझा और सिर में कई चोंट के घाव समझ में आए है। एफएसएल की जांच में प्रतीत हुआ है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले बका से हमला कर दिया।​​ फिर पत्थर पटकर हत्या कर दी गई थी। जांच के बाद पु​लिस ने शव को बरामद करते हुए पीएम के लिए भेज दिया था। जहां करीब 8 घंटे बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी है।

सोहागी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पवन शुक्ला ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8 बजे पहाड़ में शव मिलने की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो घटनास्थल के निरीक्षण में हत्या समझ में आ रही थी। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर शिनाख्ती के प्रयास किए गए। आसपास के थानों में मृतक का फोटो भेजा गया। फिर भी पहचान उजागर नहीं हो पाई। धारदार हथियार से हत्या मानते हुए रीवा से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला और उनकी टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाए है।

खून से लथपथ मिली लाश
वरिष्ठ वै​ज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में हत्या की आशंका है। क्योंकि डेड बॉडी खून से लथपथ थी। साथ ही शव के आसपास नुकीले पत्थर व धारदार बका मिला है। जिससे कयास है कि पहले बका मारकर गंभीर कर दिया गया था। फिर पत्थर पटकर हत्या की गई है। इधर एफएसएल की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोहागी पुलिस ने दोपहर करीब 2 बजे शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया था। जहां रात करीब 8 बजे मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुशवाहा पिता रामसजीवन कुशवाहा 25 वर्ष निवासी ग्राम नेगुरा थाना जवा के रूप में हुई है। वारदात स्थल से मृतक का घर करीब 25 किमी. दूर बताया गया है।

Related posts

1 जून से शर्तों के साथ रीवा अनलॉक : जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुआ निर्णय

MP SIDHI NEWS TEAM

शहडोल जिले में कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि बढ़ाई गई, 16 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे तक शहडोल जिले में कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन)

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!