27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedक्राइम

व्हाट्सएप हैकिंग से इंदौर की महिला के साथ ठगी

इंदौर। इंदौर की महिला के साथ अनूठी ठगी का मामला सामने आया है महिला कीपैड मोबाइल चलाती है किंतु उसी मोबाइल नंबर पर के माध्यम से मुंबई में ठग ने व्हाट्सएप इंस्टॉल कर लिया और लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की। महिला इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र की है। ठगी की इस वारदात में खास बात यह है कि महिला कीपैड वाला सामान्य फोन चलाती है और उसने कभी अपने नंबर पर वॉट्सएप डाउनलोड ही नहीं किया। उसका दावा है कि कभी किसी को कोई ओटीपी भी नहीं बताया। इससे मामला पेचीदा हो गया है कि आखिर नंबर हैक कर ठग कैसे उस पर वॉट्सएप चला रहे होंगे।

पश्चिम एएसपी राजेश व्यास के अनुसार मरीमाता का बगीचा निवासी वर्षा शशिकांत वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका नंबर किसी ने लोन दिलाने वाली कंपनी के कस्टमर केयर के रूप में डाल दिया। लोगों से उस नंबर पर सिर्फ वॉट्सएप पर बात की जाती थी। उसने लोन देने के नाम पर लोगों से पैसे जमा करा लिए। जब लोगों का लोन पास नहीं हुआ तो उन्होंने महिला को कॉल किए। महाराष्ट्र पुलिस ने भी महिला को तलब किया तो हकीकत सामने आई।

इस तरह बचे WhatsApp ठगी से

आजकल व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं। शातिर हैकर्स आपके अकाउंट को निशाना बना सकते हैं। इसलिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते वक्त आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। व्हाट्सऐप पर आजकल नया ओटीपी ( OTP ) स्कैम शुरू हुआ है। जानते हैं कैसे आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो सकता है।

  • 1- व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि हैकर सबसे पहले आपको किसी जानने वाले के नाम से ही मैसेज भेजते हैं। मैसेज में ऐसा कुछ होगा जिससे आपको लगेगा कि मैसेज भेजने वाला मुसीबत में है। हैकर्स आपके दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से भी मैसेज भेज सकते हैं।
  • 2- जब आप मैसेज भेजने वाले फ्रेंड या रिश्तेदार से बात करने लगेंगे तो वो आपके फोन पर एक ओटीपी OTP भेजेगा और कहेगा कि गलती से ओटीपी OTP तुम्हारे व्हाट्सऐप पर चला गया है वो उसे बता दें। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ओटीपी के जरिए हैकर आपके अकाउंट को हैक करना चाहता है।
  • 3- अगर आपने ओटीपी बता दिया तो आपके नंबर से हैकर के फोन में व्हाट्सएप चालू हो जाएगा। आपको बता दें व्हाट्सऐप को किसी नए डिवाइस में इंस्टॉल करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती है. हैकर आपसे वही ओटीपी मांग रहा होता है।
  • 4- अब आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर के कब्जे में आ जाता है। अब हैकर आपके नंबर से आपके फ्रेंड्स और परिजनों को पैसे भेजने के मैसेज करेगा। इसके अलावा हैकर आपको ब्लैकमेल कर परेशान कर सकता है। इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आप किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें।
  • 5- किसी भी तरह से स्कैम से बचने के लिए आप अपने व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को भी ऑन कर लें। इसके बाद हैकर्स को या किसी दूसरी डिवाइस में व्हाट्सऐप (WhatsApp) चलाने से पहले ओटीटी के अलावा एक कोड की जरूरत होगी।

Related posts

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

MP SIDHI NEWS TEAM

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किया युवती पर ब्लेड से हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर हनीट्रेप मामला:प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल, युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!