
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है।आरोपी ने पीड़िता को नौकरी का झांसा दिया। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने गर्ल सिटी स्थित अपने किराए के मकान में उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल(Bhopal) भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक 19 साल की युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है । पुलिस के मुताबिक पीड़िता की दोस्ती आरोपी से ऑनलाइन हुई थी। युवक युवती को नौकरी का झांसा देकर इंदौर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को रेलवे स्टेशन छोड़कर चला गया।
ऑनलाइन हुई थी युवती की दोस्ती
गोरखपुर यूपी की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की परिवार से अलग इलाहबाद में कपड़े के शोरूम मं काम करती थी। उसने बताया कि लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर सुनील गोयल से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद उसने कहा कि वह भोपाल में नौकरी दिलवा देगा। सुनील के बुलावे पर वह 8 जून भोपाल आ गया। सुनील उसे अशोका गार्डन के सब्जीमंडी चौराहा इलाके में ले गया। आरोपी ने गर्ल सिटी स्थित अपने किराए के मकान में उसके साथ यौन शोषण किया । यहां एक मकान में उसने उसे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने कहा कि वह उसकी अच्छी नौकरी लगवा दिया। आरोपी इसके बाद उसे इंदौर ले गया। यहां-वहां घुमाने के बाद वह उसे शुक्रवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
नौकरी का झांसा देकर लाया इंदौर
आरोपी ने युवती को नौकरी का झांसा दिया और उसे बहला फुसलाकर इंदौर ले गया। इंदौर ले जाकर उसने युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के नाम पर पीड़िता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। युवती ने जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी। लड़की की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने 376 का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को अशोका गार्डन पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जीआरपी इंदौर ने सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। अशोका गार्डन पुलिस ने असल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला के बयान नहीं हो पाए हैं।
