29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में एक्टिव केस 1000 पार,सरकार अलर्ट

मध्य प्रदेश में कोरोना का तांडव जारी है। आज मंगलवार 4 जनवरी 2022 को बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। पूरे प्रदेश में 300 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 1000 पार हो गई है। इसमें 137 तो सिर्फ इंदौर में ही मिले है। इससे पहले सोमवार को 221, रविवार को 151 और शनिवार को 124 केस मिले थे।इन आंकड़ों के बाद संक्रमण दर 1.85% पहुंच गई है।

आज मंगलवार 4 जनवरी 2022 को इंदौर में 137, भोपाल में 69, ग्वालियर में 22, जबलपुर में 21, शहडोल में 12, उज्जैन में 9,शिवपुरी में 6, दतिया-सागर में 5-5, खरगोन-खंडवा में 4-4 और बाकी अन्य जिलों से मिले है।जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1029 (MP Corona Update today) हो गई है। नए साल के लगते ही मध्य प्रदेश के 52 में से 32 जिलों में कोरोना फैल गया है। वर्तमान में भोपाल में 150 और इंदौर में 500 पार एक्टिव हैं।चिंता की बात तो ये है कि इसमें वे लोग भी शामिल है जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है।

राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 51 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।नए संक्रमितों में दतिया कलेक्टर, उनकी पत्नी और परिवार के 2 अन्य सदस्य, इंदौर SDM, रतलाम में एक महिला डॉक्टर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीए और उनके बेटे भी पॉजिटिव पाए गए है।पहली और दूसरी लहर की तरह अब तीसरी लहर से पहले इंदौर में हालात गंभीर हो चले है, आए दिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव मिल रहे है।हालांकि इंदौर कलेक्टर ने सख्ती के संकेत दिए है, जिसके तहत आज-कल में यहां पाबंदियां बढ़ाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आहट है, हमें इससे डरना नहीं, इससे लड़ना है। प्रदेश की 95 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके का पहला और 92 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का 20 जनवरी तक टीकाकरण कर उन्हें सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाए। आर्थिक गतिविधियों और बच्चों की पढ़ाई को रोका नहीं जा सकता है। प्रदेश में स्कूल और व्यापारिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Related posts

ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं के परीक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता, माध्यमिक शिक्षा मंडल से की बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

ओबीसी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश पर जारी रहेगी रोक, रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!