36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

चीतल की खाल एवं सींग की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपियों को क्राईम ब्रांच एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

जवलपुर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)द्वारा जिले मे पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब/हथियार एवं असामाजिक गतिविधियो मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया हैआज क्राईम ब्रांच एवं थाना पाटन पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये 2 आरोपियों को चीेतल की खाल एवं सींग के साथ रंगे पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

👉👉👉 कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियाँ जारी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

थाना प्रभारी पाटन आसिफ इकबाल ने बताया कि आज दिनाॅक 19-6-21 को दोपहर 2 बजे क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला पाटन निवासी सोनू उर्फ मुवीन जुगल किाशोर को अपनी मोटर सायकिल मे बैठाकर घर से बोरी मे चीतल की खाल रखकर मोटर सायकिल क्रमंाक एमपी 20 एम.के. 5699 से पथरौरा होते हुये अमरपुर की ओर जा रहा है। सूचना वे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये प्राप्त निर्देशो के तहत तत्काल क्राईम बा्रचं एवं थाना पाटन पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पथरौरा से अमरपुर रोड के बीच मुखबिर के बतायेनुसार मोटर सायकिल से जा रहे 2 व्यक्तियों को रोका गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपने नाम सोनू उर्फ मुबीन उम्र 43 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला एवं जुगल किशोर अवस्थी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम नौनी टिपरा थाना शहपुरा बताये, सूचना से अवगत कराते हुये सोनू उर्फ मुबीन जो अपने कब्जे में एक प्लास्टिक की बोरी रखे हुये था को खोलकर चैक किया तो बोरी के अंदर चीतल की खाल रखी हुई मिली, इसी प्रकार तलाशी लेने पर जुगल किशोर अपने कुर्ते की जेब में चीतल की सींग रखे हुये मिला, कब्जे से चीतल की खाल एवं सींग मय मोटर सायकिल के जप्त कर वन विभाग को सूचित करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना पाटन मे वन्य प्राणी संरक्षण 1972 की धारा 39/51 के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त चीतल की खाल एवं सींग कहाॅ से और केसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

👉👉👉 मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणमान्यजन को किया संबोधित बोले टीकाकरण महाअभियान में प्रबुद्धजन करें सहयोग करें

उल्लेखनीय भूमिका

चीतल की खाल एवं सींग की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपियों को पकडने मे थाना पाटन के उप निरीक्षक एन.पी. सोनी, रवि उपाध्याय, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा, आरक्षक अजय जैन, रवि सागर, अनूप सिंह, मानस उपाध्याय , रूस्तम अली की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा – पौधे लगाए नहीं और कागजों में दर्शा दिया पौधारोपण

MP SIDHI NEWS TEAM

बहन को परेशान कर रहा था सिरफिरा आशिक, नाबालिग भाई ने सीने में दाग दी चार गोलियां

MP SIDHI NEWS TEAM

KYC अपडेट करने के लिए OTP पूछा, बताते ही अकाउंट कर दिया खाली

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!