25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
धर्म

स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने के कुछ न कुछ मायने होते हैं,अगर आपके सपने में भी ये चीजें दिखाई देती हैं तो समझिए आपको भी धन मिलने वाला है

सोते समय हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने कई तरह के होते हैं। कुछ सपने हमें याद रहते हैं तो कुछ सपने हम भूल जाते हैं। इनमें से कुछ सपने डरावने भी होते हैं। हालांकि हमें इन सपनों से डरना नहीं चाहिए, बल्कि इनका मतलब जानने की कोशिश करनी चाहिए। स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने के कुछ न कुछ मायने होते हैं और सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। यहां हम इन्हीं सपनों के बारे में बता रहे हैं कि किस सपने का क्या मतलब होता है। अगर आपके सपने में भी ये चीजें दिखाई देती हैं तो समझिए आपको भी धन मिलने वाला है।

सपने में किसी की मौत या आत्‍महत्‍या देखना

कई बार हम सपने में देखते हैं कि हमारे किसी सगे संबंधी की मौत हो गई है या उसने आत्महत्या कर ली है। ऐसा सपना दिखने पर आपको घबराना नहीं चाहिए। ये सपने इस बात का संकेत देते हैं कि उश व्यक्ति की तबियत सुधरने वाली है और यदि उसे कोई बीमारी है तो वो भी जल्द ही ठीक हो जाएगी।

लड़ाई-झगड़ा दिखना

सपने में लड़ाई-झगड़ा देखना भी शुभ संकेत होता है। यदि आप सपने में लड़ाई झगड़ा देखते हैं और चोटिल हो जाते हैं तो इसका मतलब है कि आप की आपको पैसे के साथ-साथ ख्याति भी मिलती है।

जलता हुआ घर देखना

आपको सपने में जलता हुआ घर दिखे तो शायद आफ भी डर जाएंगे। लेकिन यह सपना भी शुभ संकेत देता है। इसका मतलब है कि आप जिस चीज के बारे में सोचेंगे वह आपको मिल जाएगी।

अर्थी दिखना

अगर आपको सपने में किसी की अर्थी दिखे तो समझ जाइए आपकी किस्मत खुलने वाली है। अक्सर ये सपने किसी बड़े काम के पूरा होने का संकेत देते हैं।

किसी को जलते देखना

अगर आपको सपने में कोई जलता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

बाल कटते देखना

अगर आपको सपने में किसी महिला के बाल कटते हुए दिखाई देते हैं तो यह जल्द ही सोना-चांदी और पैसा मिलने का संकेत है। जबकि पुरुष के बाल कटते देखने पर नौकरी और जमीन-जायदाद मिल सकती है।

वफादारी का प्रतीक 

कुत्ते को वफादारी का प्रतीक माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में कुत्ता दिखा तो उसका भी अर्थ होता है। बस ये निर्भर करता है कि आपको किस तरह से सपने में कुत्ता दिख रहा है। 

हंसता हुआ कुत्ता देता है पुराने दोस्त से मुलाकात का संकेत
अगर आपको सपने में खुशी के मूड में कुत्ता दिखाई दे तो ये अच्छा संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होने वाली है।

कई कुत्ते एक साथ दिखें तो
अगर आपको एक नहीं बल्कि कई कुत्ते एक साथ दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि आपको अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहिए। इसका ये भी अर्थ होता है कि आपको अपने बिगड़े हुए रिश्ते दोबारा सहेजने की जरूरत है। 

रोता हुआ कुत्ता दिखाई देना
कई लोगों को सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखाई देता है। अगर आपको रोता हुआ कुत्ता सपने में दिखाई दे ये अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके किसी करीबी दोस्त के साथ बुरा होने वाला है। 

कुत्ते का गुस्से में दिखाई देना
अगर आपको गुस्से में कुत्ता दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको धोखा देने वाला है। इसके अलावा ये सपना ये भी संकेत देता है कि आपकी किसी के साथ बहस हो सकती है। 

कोई मृत व्‍यक्ति का भूत आपसे बात करे!

सपने में अगर किसी जान-पहचान के मृत व्यक्ति का भूत दिखे और वह आपसे बात करने की कोशिश करता है, तो इसका आशय यह है कि अमुक व्यक्ति मरने से पूर्व आपसे कुछ कहना चाहता था, जो संभव नहीं हुआ। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मृत व्यक्ति के भूत से बातचीत होना अशुभ होता है और यह किसी किसी आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

किसी भयावह चीज को देखकर भागना!

सपने में किसी वस्तु अथवा व्यक्ति विशेष को देखकर डरकर भागना, इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जीवन में किसी भावी संकट के आने की खबर से परेशान हैं। यह स्वप्न कहीं ना कहीं संकेत देता है कि आप अपनी समस्याओं को सुलझाने के बजाय उससे भागने का प्रयास कर रहे हैं। आपको अपनी हर समस्या का निदान स्वयं करना आना चाहिए।

सपने में किसी जानवर से डरकर भागना!

सपने में किसी जानवर जैसे शेर, कुत्ता, हाथी या मगरमच्छ आदि से डर कर भाग रहे हैं और भागकर जान बचाने में सफल होते हैं तो यह इस बात का प्रतीक हो सकता है कि निकट भविष्य में आप पर जो संकट आने वाले हैं, उससे आप आसानी से मुक्ति पा लेंगे। लेकिन अगर आप अमुक पशु की चपेट में आ जाते हैं तो सोच सकते हैं कि आप किसी बड़ी समस्या या संकट से घिरनेवाले हैं, और उनसे निपटने के लिए आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।

अगर सपने में कोई आपको मारने की कोशिश कर रहा हो!

सपने में आप पर कोई आक्रमण कर रहा हो और आप उससे जैसे-तैसे पीछा छुड़ाने में सफल हो जाते हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जीवन की दुश्वारियों से निपटने का सामर्थ्य रखते हैं। और इसलिए थोड़ी कोशिश से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

सपने में भूत-प्रेत दिखे तो!

अगर रात में सोते समय भूत-प्रेत दिखें तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आपके लिए अशुभता का संकेत हो सकता है, इसका असर आपके दैनिक जीवन पर पड़ सकता है, जिससे आपकी सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। अगर आप भूत-प्रेत पर विश्वास रखते हैं, तो सोने से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान चालीसा की एक छोटी प्रति तकिये के नीचे रखकर सोयें।

Related posts

अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण के लिए इस प्रदेश से मिली चंदे की सर्वाधिक धनराशि

inishantthakur@gmail.com

वरिष्ठ समाज सेवी देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने अपने स्वर्गीय पिता जी के पुण्य तिथि पर माँ नर्मदा के तट पर किया भव्य आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

फरवरी माह में शनि ग्रह का उदय होगा; सभी राशियों पर यह पड़ेगा प्रभाव

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!