
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, पता चला है कि पहले दिन का खेल अब नहीं होगा. अंपायर ने अब से कुछ देर पहले मैदान का मुआयना किया और उसके बाद फैसला किया कि बारिश इतनी ज्यादा हो चुकी है कि अब आज का खेल संभव नहीं है.
👉👉👉 बिजली के खंबे पर चढ़कर उसकी सफाई करना मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए मुसीबत बना
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, पता चला है कि पहले दिन का खेल अब नहीं होगा. अंपायर ने अब से कुछ देर पहले मैदान का मुआयना किया और उसके बाद फैसला किया कि बारिश इतनी ज्यादा हो चुकी है कि अब आज का खेल संभव नहीं है. अब मैच कल शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां द रोज बाउल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के पहले दिन का पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना एक भी गेंद का खेल हुए लंच की घोषण कर दी गई. इसके कुछ देर बाद बारिश रुकी और मैदान का सुखाने का काम शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बार फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई. भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज से होना है लेकिन खिताबी मुकाबले के पहले ही दिन बारिश ने खलल डाला जिस कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. भारत ने गुरूवार को ही इस मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में घोषणा की थी जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया.
👉👉👉 सतना: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार
आईसीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि बारिश के कारण अगर मैच में बाधा आई तो मैच छठे दिन भी कराया जाएगा. आईसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का नतीजा अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. आईसीसी ने बयान जारी कर कहा था कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अगर ड्रॉ या टाई रहता है तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. इसके अलावा 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. आईसीसी ने बताया कि रिजर्व डे का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब मैच में समय खराब होगा या नतीजा नहीं आ पाएंगा. बयान में कहा गया था कि मैच पूरे पांच दिन कराया जाए सके इसलिए रिजर्व डे रखा गया है. पांच दिन के पूरे खेल के भीतर अगर सकारात्मक नतीजे नहीं आए तो अतिरिक्त दिन का खेल नहीं होगा और ऐसे में मैच को ड्रॉ करार दिया जाएगा. अब इस टेस्ट मैच का छठे दिन में जाना करीब करीब तय हो गया है. पहले दिन का खेल तो धुल गया है, साथ ही संभावना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश होगी, ऐसे में नहीं लगता कि मैच का परिणाम पांच दिन में निकल पाएगा.
👉👉👉 अनोखी शादी : जहाँ TI ने किया कन्यादान, पुलिसकर्मी बने बाराती
रिजर्व डे में कितना खेल होगा, मैच रेफरी करेंगे फैसला
बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है. जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा. इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच का 5वां दिन खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे.
फाइनल के लिए प्लेइंग कंडीशन : मैच ड्रॉ या टाई रहने पर इसका फैसला अलग से नहीं किया जाएगा, बल्कि दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता माना जाएगा.
इसके साथ ही ICC क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट कमेटी ने DRS में LBW रिव्यू के नियमों में कुछ बदलाव किए. नए नियम के मुताबिक LBW के रिव्यू के लिए विकेट जोन की ऊंचाई को बढ़ाकर स्टंप के सबसे ऊपरी छोर तक कर दिया गया है.
विजेता को इनाम : चैंपियन बनने वाली टीम को 16 लाख डॉलर (करीब 11.71 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिलेगी. वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 5.85 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे. चैंपियन टीम को इनामी राशि के साथ-साथ टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी मिलेगी.
दोनों टीम
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड की संभावित-11 : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, डेवॉन कोनवे, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, काइल जेमिसन, टिम साउदी, अयाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट.

1 comment
[…] […]