28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
धर्म

अयोध्‍या राम मंदिर निर्माण के लिए इस प्रदेश से मिली चंदे की सर्वाधिक धनराशि

38,125 कार्यकर्ताओं को चंदे की रकम बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देश के 49 केंद्रों से समर्पण (चंदा) अभियान पर नजर रखी गई।

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा मिला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के के महासचिव और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। राय ने कहा कि राजस्थान के जोधपुर, जयपुर और चितौड़ से ही मंदिर निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा, “हम राजस्थान के 36,000 गांवों से जुड़े, जहां नौ लाख कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया था। 38,125 कार्यकर्ताओं को चंदे की रकम बैंक में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देश के 49 केंद्रों से समर्पण (चंदा) अभियान पर नजर रखी गई।” विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य से मिले चंदे की जानकारी जल्द दी जाएगी। शनिवार को उन्होंने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर चंदा मांगना बंद कर दिया गया है। लेकिन कोई श्रद्धालु अगर चंदा देना चाहता है तो वह ट्रस्ट की वेबसाइट के जरिये दे सकता है।

Related posts

राशिफल 1 मई :बुध का राशि परिवर्तन, देखें मई का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा?

MP SIDHI NEWS TEAM

शुक्र ग्रह की सीधी चाल; 6 राशियों पर होगी धनवर्षा

MP SIDHI NEWS TEAM

अवधेशानंदजी  भोपाल में परशुराम जन्मोत्सव में शामिल हुए,कहा शिवराज सिंह चौहान देश के भविष्य

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!