28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अनोखी शादी : जहाँ TI ने किया कन्यादान, पुलिसकर्मी बने बाराती

कई बार पुलिस कुछ ऐसे उदाहरण पेश कर देती है जो मिसाल बन जाते हैं। कटनी जिले के बरही में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब टी.आई.(TI) ने एक जोड़े की शादी करवाई। खबर के अनुसार लड़का लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन किसी कारणवश लड़का दूसरी जगह शादी करने जा रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर टीआई ने थाने में ही दोनों की शादी करवा दी।

बरही टीआई संदीप अयाची ने दूसरा ब्याह करने जा रहे रामलाल को समझा बुझाकर उसकी प्रेमिका केशकली के साथ ही गठबंधन करवा दिया। बरही टीआई के प्रयास से एक हुए रामलाल-केशकली शादी के बंधन में बंध गए। खास बात ये कि बरही थाने में ही दोनों की शादी कराई गई। टीआई संदीप अयाची ने लड़की का कन्यादान किया। इस मौके पर थाने की सूरत बिल्कुल ही बदल गई। यहां बाकायदा ढोल-नगाड़ो के साथ शादी हुई, मिठाई बांटी गई और फिर दोनों की विदा किया गया। इस दौरान पूरा स्टाफ शादी में मौजूद रहा। अब इस अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है और लोग टीआई के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

Related posts

मौजूद ऑक्सीजन संकट को टालने बीना रिफाइनरी में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए रिफाइनरी के पास ही 1000 बिस्तर का अस्थाई कोरोना अस्पताल बनाने का फैसला-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, किसानों के लिए यह बड़ी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, बेटे आर्यन और नौकरों ने पुलिस से कहा- सोनिया और उमर सिंघार के बीच होती थी नोंकझोंक

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!