25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न,बृहद रुपरेखा के साथ भव्य एवं अद्वितीय कार्यक्रम आयोजित करें -इन्द्र शरण

सीधी। भारतीय जनता पार्टी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से 6 जुलाई तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए जनता की सेवा हेतू कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित करने वाली है। कार्यक्रम बृहद रुपरेखा के साथ भव्य और अद्वितीय हो इसकी योजना सभी प्रभारी और मंडल अध्यक्ष करेंगे ।

👉👉👉 प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी तथा व्यापारियों से की चर्चा,बोले कोरोना का संकट अभी टला नहीं, टीकाकरण से होगी सुरक्षा

उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम संख्यात्मक के साथ-साथ गुणात्मक हो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद बी डी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार योग दिवस ,वृक्षारोपण अभियान, आपातकाल के काले दिन, मन की बात,ई प्रशिक्षण, कोविड संकट से निपटने हेतु सेमिनार, कार्यकारिणी की बैठक, टीकाकरण अभियान, सेवा ही संगठन व अन्य कार्यक्रम को सम्पन्न करना है। कार्यक्रम जिलें से लेकर बूथ स्तर आयोजित होंगे ।बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ने किया।

👉👉👉 जिले में 21 जून से प्रारंभ होगा वैक्सीनेशन महाअभियान,अभियान के पहले दिन 8 हजार 2 सौ लोगों के वैक्सीनेशन का रखा गया है लक्ष्य

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, जिला मंत्री रविचंद्रन परिहार, अंजू पाठक, मोतीलाल पटेल, रवि केसरी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, मंडल अध्यक्षों में धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, अमित प्रधान, विनोद सिंह परिहार, विमलेश रावत सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अमिलिया में 18 फरवरी से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, लाखों प्रदेशवासियों को मिलेगा लाभ, सुदृढ़ होगी व्यवस्था

MP SIDHI NEWS TEAM

हत्या के आरोपी को भुईमाड़ पुलिस ने महज दो घंटों में किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!