27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

1.50 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग की मददगार महिला गिरफ्तार, कट्टा के साथ 104 राउण्ड कारतूस बरामद

एमपी-यूपी की सीमा में आतंक का पर्याय बन चुके 1.50 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव की गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। तराई से गैंग को खत्म करने के लिए दोनों राज्यों की एडी टीमें लगातार जंगल में सर्चिंग कर रही है। बीते दिन धारकुंडी पुलिस जंगल की सर्चिंग के दौरान डकैत गौरी की मददगार महिला मिली।पहले तो महिला ने पुलिस को गुमराह किया।लेकिन कढ़ाई दिखाने पर गुनाह कबूल लिया। गिरफ्तार महिला के पास से 1 नग 12 बोर देशी कट्टा, 104 राउंड कारतूस, 3 नग राउंड रखने के बेल्ट, 1 नग मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

खबर यह भी है👉👉👉 यूथ कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

मामले का खुलासा एसपी धर्मवीर सिंह ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एडी क्षेत्र में लगातार एसडीओपी चित्रकूट के मागर्दशन में सर्चिंग अभियान चलाया जाता है। जिससे तराई में कोई नई गैंग न तैयार हो। इसी परिपेक्ष में बीते दिन धारकुण्डी थाना प्रभारी एसआई आशीष धुर्वे और आरक्षक अमरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक दीक्षा द्विवेदी मझगवां क्षेत्र की ओर रवाना हुए। धारकुंडी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 70/21 के आरोपी दिवाकर उपाध्याय के बयान के अनुसार बांका लुटनी, कोटा कोलार, बहिलपुरवा की तरफ ए​क संदिग्ध महिला गुडिया कोल के होने की सूचना मिली। जिसकी सूचना तुरंत एसडीओपी ​अभिनव चौकसे को दी गई। उन्होंने तुरंत टीम गठित की। टीम में नयागावं थाने के एसआई आशीष वरकडे और हमराही बल को सतर्क कर रवाना किया गया।

खबर यह भी है👉👉👉 शिवराज सिंह पेंशनरों और कर्मचारियों का हक मार रहे हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

गठित टीम ने देखा कि गुडिया कोल एक व्यक्ति के साथ मझगवां रेलवे स्टेशन जाने के लिए खड़ी है। तब मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर संदेही गुडिया कोल को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम भैरम कोल व गुडिया कोल को पत्नी होना बताया। दोनों निवासी ग्राम घाटा कोलान थाना बहिलपुरवा जिला चित्रकूट बताए। दोनों से डकैत गौरी यादव के बारे में पूछताछ की गई। तो भैरम कोल बाहर काम करना बताया। वहीं गुडिया कोल ने डकैत गौरी यादव से मोबाइल में बात करना स्वीकार की।​ जिसने खाना पहुंचाने और एक महीने पहले मिलने की बात बताई।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : जिले में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 3 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

पुलिस गिरफ्त में आई गुडिया कोल पति भैरम कोल (35) निवासी घाटा कोलान थाना बहिलपुरबा जिला कर्बी उप्र ने बताया कि शंकर भगवान के मंदिर से थोडी दूर बरा के पेंड के पास गड्डा में असलहा है। संदेही गुडिया के बताये ठिकाने पर खुदाई करने पर 1 नग 12 बोर देशी कट्टा, 104 नग बंदूख/कट्टा के राउण्ड, 3 नग राउंड रखने का वेल्ट, 1 नग मोबाइल, 1 नग पहनने के कपड़े जब्त किए गए है। इसके बाद गुडिया कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की जिला बैठक सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के सफाया के लिए सभी वैक्सीशन के साथ 2 गज की दूरी और मास्क का पालन करें -प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 129 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 46 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

कोरोना अपडेट : जिले में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 3 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग - MP Sidhi News June 16, 2021 at 9:49 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 1.50 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग की म… […]

Reply
ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आ June 16, 2021 at 10:24 pm

[…] खबरें और भी 👉👉👉 1.50 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग की म… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!