18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

अजय सिंह राहुल सीधी के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

पटपरा में युवाओं ने स्वागत में निकाली बाईक रैली,मां चंद्रिका ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कोल्हुडीह के समापन में किया पुरस्कार वितरण,महाउर कला महोत्सव सीधी का किया उदघाटन

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के आगमन पर युवा नेता नीरज सिंह की अगुवाई में युवाओं के साथ पटपरा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर पटपरा से कोल्हूडीह तक बाइक रैली भी निकाली गई। कोल्हूडीह में आयोजित मां चंद्रिका ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीम सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अजय सिंह ने पुरस्कृत किया। इसअवसर पर अपना अजय सिंह राहुल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इन छोटे-छोटे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। कम संसाधनों में आयोजकों द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

आज ही सीधी के मानस भवन में आयोजित पांच दिवसीय महाउर कला महोत्सव का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के द्वारा किया गया। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर अग्रणी नाट्य संस्था इंद्रवती द्वारा यह पांच दिवसीय आयोजन किया गया है।

Related posts

छिंदवाड़ा जिले में 88 घंटे का टोटल लॉकडाउन,खरगोन जिले के अपर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर संशोधित आदेश जारी…

MP SIDHI NEWS TEAM

गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहा दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र,गरीबों के रुकने का सहारा बना आश्रय स्थल

MP SIDHI NEWS TEAM

तीसरी लहर आने से पहले हर व्यक्ति को वैक्सीन लगे-हाईकोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!