29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पूर्व मंत्री सईद अहमद के मुख्य अतिथि में 8 अगस्त को होगी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

सीधी I मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के प्रभारी सईद अहमद संगठन की नब्ज टटोलने 8 अगस्त को सीधी पहुंच रहे हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सईद अहमद के मुख्य अतिथि में तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे पार्टी कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में एक अति महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने उपरोक्त बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिले के पदाधिकारी ,प्रदेश प्रतिनिधि, पूर्व विधायक पूर्व सांसद, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी,पूर्व जिलाध्यक्ष ,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मोर्चा संगठनो के जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस ,महिला कांग्रेस ,युवक कांग्रेस ,सेवादल ,एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग ,पिछड़ा वर्ग विभाग, सद्भावना प्रकोष्ठ ,आईटी सेल , उपभोक्ता कांग्रेस सहित समस्त अग्रिम संगठनों के जिला अध्यक्षों को तथा समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में उपरोक्त की उपस्थिति आवश्यक एवं अनिवार्य है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

Related posts

MP पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से फटकार कहा- गोविंदसिंह को गन मैन क्यों दिया गया ?,पथरिया विधायक रामबाई के फरार पति की मुश्किल बढ़ीं……

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के कारण पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पत्नी का निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

कुकर्मी बाबा के सत्ताधीशों से संबंधों को लेकर जवाब कौन देगा,किसके इशारे पर बाबा सीताराम को रीवा सर्किट हाउस में दिया गया कमरा-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!