
सीधी I सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देकर बताया है कि कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय अंतर्गत संचालित ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डी.बी.टी. योजना अंतर्गत जिले के कृषकों के उपलब्ध लक्ष्य अनुसार निम्नानुसार यंत्रों के क्रय पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन डी.बी.टी. पोर्टल पर मंगाए जा रहे हैं। वर्तमान में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सीड ड्रिल, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, जिरो टिलेज सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, रोटावेटर, रेज्ड बेड प्लांटर/रिजफरों प्लांट, मल्टीक्राप प्लांटर एवं रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड पलेट कृषि यंत्रो के लक्ष्य जारी किए गए हैं। जिले के किसानों द्वारा ई-पोर्टल यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपरोक्त कृषि यंत्रों के क्रय पर अनुदान के लिए दिनांक 24 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाये जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाने के अंतिम दिनांक के समाप्त होने के उपरांत प्राप्त सभी आवेदनों की जिलेवार कम्प्यूटरीकृत लाटरी दिये गये लक्ष्यों की संख्या के बराबर एवं उतनी संख्या में प्रतीक्षा सूची दिनांक 25.06.2021 को सम्पादित की जाएगी । कम्प्यूटरीकृत लॉटरी में चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची दिनांक 25.06.2021 को सम्पादित की जाएगी। कम्प्यूटरीकृत लॉटरी में चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची दिनांक 25.06.2021 को दोपहर 03 बजे पोर्टल पर प्रदशित की जायेगी।
खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना अपडेट : जिले में 3 नए कोरोना संक्रमित मिले, आज 3 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग
जिले के किसान आवेदन हेतु ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के पोर्टल dbt.mpdage.org पर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति भूमि की बी-1 की नकल, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के आवेदकों हेतु) की छायाप्रति एवं ट्रेक्टर के आरटीओ पंजीयन की छायाप्रति ऑनलाइन अपलोड करना आवश्यक है। कृषकों को संवर्ग के अनुसार अनुदान 40 प्रतिशत एवं 50 प्रतिशत शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम सीमानुसार प्रदाय की जायेगी।
खबरें और भी 👉👉👉 1.50 लाख के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग की मददगार महिला गिरफ्तार, कट्टा के साथ 104 राउण्ड कारतूस बरामद
उन्होने बताया कि सीधी जिले के लिए रोआवेटर 30, सीड ड्रिल 30, सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल/जीरो टिलेज सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल 14 एवं रेज्ड बेड प्लांटर/रिजफर्रो प्लान्टर/मल्टीक्रॉप प्लान्टर/रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट एड बेड शेपर 7 का लक्ष्य निर्धारित है।

1 comment
[…] खबरें और भी 👉👉👉 ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी य… […]