25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

दो हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के साथ रीडर पकड़ाया -रीवा लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही जारी

सीधी।जिले के रामपुर नैकिन तहसील मे किसान की रिकार्ड दुरूस्त करने के नाम पर रिष्वत लेते तहसीलदार व उनके रीडर पर लोकायुक्त पुलिस ने षिकंजा कसा है दोनों को किसान से दो हजार रूपये की रिष्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त की कार्यवाही शुक्रवार की दोपहर लंच के बाद तब शुरू हुई जब तहसीलदार लक्षमण पटेल ने अपने रीडर देवेन्द्र कुमार के माध्यम से दो हजार की रिष्वत ले रहे थे। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर नैकिन तहसील के रघुनाथपुर गांव के किसान षिवकुमार गौतम के जमीन के रिकार्ड मे गड़वड़ी कर दी गई थी जिसे सुधारने के लिये तहसील का चक्कर लगा रहा था किसान के जमीन का रिकार्ड विना रिष्वत के सुधार नही कर रहे थे किसान षिवकुमार जब तहसील का चक्कर लगाकर थक गया तो तहसीलदार के रिष्वत मांगने की षिकायत रीवा लोकायुक्त से जिस लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र बर्मा ने षिकायत की पुष्टी कराई तो तहसीलदार के रिष्वत मांगे जाने की पुष्टि हो गई जिस पर शुक्रवार को डी एस पी प्रवीण सिंह व निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व मे 25 सदस्यीय टीम भेज भेजकर रिष्वत खोर तहसीलदार को बेनकाव करने को कहा दोपहर रामपुर नैकिन पहुंची लोकायुक्त की टीम ने तहसील कार्यालय के इंर्दगिर्द खड़े हो गये उसी दौरान किसान षिवकुमार गौतम अपने रिकार्ड ठीक कराने तहसील पहुंचा जहां तहसीलदार लक्षमण पटेल अपने रीडकर को पैसे देने व काम कराने को कहा जैसे ही किसान तहसीलदार के रीडर देवेन्द्र कुमार को दो हजार की रिष्वत दिया सादें भेष मे खड़ी लोकायुक्त की टीम रगें हाथ गिरफ्तार कर लिया है समाचार लिखेजाने तक लोकायुक्त् की कार्यवाही जारी है।

इनका कहना है-
रामपुर नैकिन तहसील के किसान षिवकुमार से उनके रिकार्ड दुरूस्त करने के नाम पर तहसीलदार लक्ष्मण पटेल उनके रीडर देवेन्द्र कुमार दो हजार की रिष्वत ले रहे थे टीम ने रंगे हाथ पकड़कर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
राजेन्द्र वर्मा एस पी लोकायुक्त

Related posts

बेरोजगरों के लिये सुनहरा अवसर सीधी में रोजगार मेले का आयोजन 23, 24 एवं 26 मार्च को

VIKASH KUMAR DWIVEDI

वीडियो कॉल के माध्यम से साइबर एक्स्टोर्शन कर विधायक को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!