29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

शहीदी दिवस पर युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शहीदी दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अध्यक्षता में जिले के श्रद्धा केंद्रों गांधी चौक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र प्रताप तिवारी, जय स्तंभ, शहीद सुधाकर सिंह, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं को विधिवत धो कर उन्हें नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर आसपास की क्लीन सीधी ग्रीन सीधी के अभियान का संदेश देते हुए झाड़ू लेकर परिसर की स्वच्छता की। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने शहीदों को देश की आन बान और शान बताया और कहा कि उनकी शहादत के कारण आज देश की स्वतंत्रता जीवित है और हम सभी स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं। वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा ने युवाओं का आह्वान किया कि वे क्रांतिकारी शहीदों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें और भारत माता की सेवा में सदैव लगे रहे।

 इस अवसर पर संदीप सिंह गहरवार, संदीप द्विवेदी, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, शक्ति वर्मा, अजय गुप्ता, रत्नेश सिंह, आशीष चौबे, राहुल वर्मा, विकास मिश्रा,जितेंद्र तिवारीसहित अनेक मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल आदि पद केवल मध्यप्रदेश के बेरोजगारों से भरे जाएँ-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

शासन विद्युत की अघोषित कटौती तत्काल बंद करें : पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगे नाम रोशन – अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!