28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व CM-सांसद समेत 9451 पॉजिटिव, 21 मरीजों में मिला BA.2 वेरिएंट, एक्टिव केस 70 हजार

फरवरी से पहले मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। आज मंगलवार 25 जनवरी 2022 को 9451 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है,जिसके बाद एक्टिव केस 70 हजार के पार (MP Corona Active Case) पहुंच गए है। पिछले 24 घंटे में 8 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 8467 मरीज ठीक हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और रिकवरी रेट 90.81% है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एमपी में पिछले 24 घंटे में 9451 कोरोना के मामले नए आए है।इसमें 33 पुलिस के जवान भी पॉजिटिव हुए है। कोरोना से ठीक होकर 8467 लोग अपने घर को गए ।वर्तमान में 70870 एक्टिव केस है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.07% से ज्यादा है, वही रिकवरी रेट 90.06% के आसपास बना हुआ है। सोमवार को 72337 सैंपल लिए गए।

भोपाल में 2024, इंदौर में 1963, जबलपुर में 840, ग्वालियर में 411, सागर में 208 और होशंगाबाद में 247 नए केस मिले है। वही इंदौर में 3, जबलपुर में 3,सागर और ग्वालियर में 1-1 मौत मौत दर्ज की गई है।इसके अलावा इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 की 21 मरीजों में पुष्टि हुई है। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शहडोल बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए है।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में हुए होम क्वारंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर मंडल अलर्ट, एडमिट कार्ड जल्द

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!