27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राज्यपाल श्री पटेल ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया

उज्जैन। राज्यपाल ने गणपति मंडप की बेरीकटिंग की प्रथम रो से पूजन अर्चन किया। देश के राज्यपाल महामहिम श्री मांगूभाई छगनभाई पटेल ने आज सुबह 11:00 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ,श्री विवेक जोशी मौजूद थे। पूजन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक एवं एडीएम श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने महामहिम राज्यपाल को शाल, प्रसाद एवं भगवान महाकालेश्वर की भेंट कर उनका स्वागत किया।

हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

राज्यपाल महामहिम श्री मांगूभाई छगनभाई पटेल आज हेलीकॉप्टर से प्रातः 10:20 पर हेलीपैड पर पहुंचें। राज्यपाल की हेलीपैड पर संभागायुक्त से संदीप यादव, एडीजी श्री योगेश देशमुख, कलेक्टर श्री आशीष सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने अगवानी की।

हेलीपेड पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री राजेंद्र भारती विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अखिलेश पांडे , श्री विवेक जोशी, शिव बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल, श्री इकबालसिंह गांधी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।

Related posts

चुरहट में मनाई जायेगी अम्बेडकर जयंती,पटपरा – बलियार में होगा बड़ा आयोजन,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल होंगे मुख्य अतिथि

MP SIDHI NEWS TEAM

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 ग्राम पंचायत सचिव सहित 9 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

निजी स्कूलों के लिए राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी घोषणा, मॉड्यूल तैयार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!