28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

सतना में 2.34 करोड़ रुपए का गांजा जब्त,डिलीवरी के लिए 10 रुपए का नोट था कोड

सतना में पुलिस ने एक ट्रक से 11.70 क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 2.34 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने मुरमुरे के बोरों में गांजा छिपा रखा था। यह खेप भुवनेश्वर से रीवा ले जाई जा रही थी। 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने डिलीवरी देने के लिए 10 रुपए के नोट पर कोड बना रखा था। आरोपी फिल्मी स्टाइल में तस्करी करते थे। वे 10 रुपए के नोट के दो टुकड़े कर लेते थे। इसका एक टुकड़ा डिलीवरी लेने वाले, तो दूसरा टुकड़ा डिलीवरी देने वाले के पास रहता था। जब दोनों मिलते, तो नोट के दोनों हिस्सों पर लिखा 6 अंकों का यूनिक नंबर मिलाया जाता। नंबर मिलने पर ही डिलीवरी दी जाती थी। पुलिस ने फटा नोट भी जब्त किया है।

आईजी जोगा ने बताया, पुलिस टीम ने बुधवार रात 9 बजे क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक AP16 TG 3247 को रोका। पहले ट्रक ड्राइवर ने गुमराह किया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में मुरमुरे के बोरे भरे थे। शक के आधार पर पुलिस ने बोरियों को खोलकर देखा, तो दंग रह गई। पुलिस ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने सुरेश यादव (45), राजू उर्फ सोनाथ सिंह यादव (44) और अरुण कुशवाहा (32) को गिरफ्तार किया है। तीनों रीवा के रहने वाले हैं। वहीं, बबलू कुशवाहा निवासी बीड़ा सेमरिया और बब्बू मुसलमान निवासी मुरादाबाद फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

साली और संपत्ति के चक्कर में हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

राष्ट्रध्वज के अपमान पर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे

MP SIDHI NEWS TEAM

हैवानियत विवाहित महिला से किया दुष्कर्म 3 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!