
कटनी जिले के खमतरा सलैया भटिया के पास युवक-युवती के शव मिले है। घटना स्थल का मुआयना करते समय पुलिस को जहर की खाली डिब्बी और पानी की बोतल भी मिली है जिससे पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
खबर यह भी है👉👉👉 ।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलिस बल सीधी ।।
घटना के संबंध में बाकल थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि गाड़ा गांव निवासी कमल लोधी उम्र 22 वर्ष और वर्षा लोधी उम्र 20 वर्ष 31 मई की रात से अपने-अपने घर से लापता थे। जिसकी जानकारी दोनों के परिवार द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। इस बीच सूचना मिली कि खमतरा सैलया भटिया के पास युवक-युवती की क्षत-विक्षत लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की पहचान लापता हुए कमल लोधी और वर्षा लोधी के रुप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कटनी में युवक-युवती के शव मिले, जहर की ख… […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 कटनी में युवक-युवती के शव मिले, जहर की ख… […]